RRB NTPC Admit Card 2019: आरआरबी जल्द जारी करेगा एनटीपीसी सीबीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, अगले महीने हो सकता है एग्जाम
रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी ने इस वर्ष रेलवे के विभिन्न जोनल में ग्रेजुएट्स और बिना ग्रेजुएट्स वाले लोगों के लिए एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी-NTPC) के तहत 35,000 से अधिक पदों के लिए वेकेंसी निकाली. हालांकि आरआरबी ने इसके परीक्षा की तारीख को लेकर कुछ नहीं बताया है.
RRB NTPC Admit Card 2019 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी ने इस वर्ष रेलवे के विभिन्न जोनल में ग्रेजुएट्स और बिना ग्रेजुएट्स वाले लोगों के लिए एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी-NTPC) के तहत 35,000 से अधिक पदों के लिए वेकेंसी निकाली. हालांकि आरआरबी ने इसके परीक्षा की तारीख को लेकर कुछ नहीं बताया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही एनटीपीसी सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) एग्जाम के एडमिट कार्ड को जारी कर सकता है. वहीं जुलाई महीने में परीक्षा होने की उम्मीद जताई जा रही है. उम्मीदवार आरआरबी की अपने रीजन की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एनटीपीसी सीबीटी का एडमिट कार्ड नीचे बताए गए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते है.
यह भी पढ़े- 1.30 लाख भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया टली, पढ़े पूरी डिटेल्स
RRB NTPC Admit Card 2019 ऐसे करें डाउनलोड-
- उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं
- लॉग इन करने के बाद एडमिट कार्ड का लिंक ‘NTPC Admit Card’ दिखाई देगा
- जिसपर क्लिक करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारियां भरकर सबमिट करें
- अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
- भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर प्रिंट ऑउट ले लें.
उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए रेलवें की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जा सकते है. गौरतलब हो कि रेलवे में करीब 13.5 लाख कर्मचारी काम करते हैं और यह सबसे बड़ा सरकारी नियोक्ता है. पिछले साल रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के अंतर्गत असिस्टेंट लोको पायलट, सहायक स्टेशन मास्टर, टेक्नीशियन, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ), गैंगमैन, ट्रैकमैन और प्वांइटमैन आदि पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन निकाले थे. जिसपर भर्ती प्रकिया जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2019 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

