PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक में है खाता? 31 अगस्त तक जरूर निपटा लें यह काम, वरना ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट
जो ग्राहक 31 अगस्त तक अपना केवाईसी अपडेट नहीं करा पाएंगे, उनका बैंक अकाउंट उसके बाद बंद भी हो सकता है. अगर अकाउंट बंद नहीं भी हुआ तो बैंक अकाउंट से पैसे निकालने पर रोक लगाई जा सकती है.
दिल्ली: एसबीआई (SBI) के बाद पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक (PSU) है. दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों समेत पूरे देश में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करोड़ों ग्राहक हैं. पिछले कई महीनों से कई बैंक ग्राहकों को Know Your Customer (KYC) कराने के लिए अलर्ट किए जा रहे हैं. Loan Recovery Agents: RBI रिकवरी एजेंट के गलत व्यवहार पर सख्त, कहा- उधार लेने वालों को डराएं नहीं, शाम 7 बजे के बाद न करें कॉल
पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ग्राहकों को केवाईसी अपडेट करने के लिए कह रहा है. बैंक ने ट्वीट के जरिए कहा कि सभी ग्राहक 31 अगस्त 2022 तक KYC करा लें, वर्ना आपका बैंक अकाउंट (Bank Account) बंद हो सकता है. अगर अकाउंट बंद नहीं भी हुआ तो बैंक अकाउंट से पैसे निकालने पर रोक लगाई जा सकती है.
अपने PNB केवाईसी KYC की जानकारी अपडेट (Update) करने के लिए केवाईसी फॉर्म को भरके जमा कर सकते हैं. ये आप तभी कर सकते हैं जब KYC की जानकारी में कोई बदलाव न हो. ये जानकारी आपको बैंक ब्रांच जाकर देनी होगी. या अपने रजिस्टर ईमेल आईडी (E-Mail) के जरिये भी जानकारी दे सकते हैं.
आपको बता दें कि केवाईसी को लेकर रिजर्व बैंक के गाइडलाइंस के अनुसार, ग्राहकों को कई जानकारियां अपडेट कराने की जरूरत पड़ती हैं. मौजूदा ग्राहकों के मामले में बैंकों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के केवाईसी दिशानिर्देशों के अनुसार बैंकों से यह उम्मीद की जाती है कि वे मौजूदा ग्राहकों के संबंध में खाते खोलने के लिए जरूरी केवाईसी मानदंडों को पूरा करेंगे. किसी भी चूक के मामले में ग्राहक की पहचान के लिए आवश्यक KYC प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

