प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: जानिए किसे मिलेगा फ्री गैस कनेक्शन और कैसे करें ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' (PMUY) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किया जाता है. इस योजना के तहत पहली रिफिल और गैस चूल्हा भी मुफ्त मिलता है.

How to Apply for Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: देश के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' (PMUY) संचालित की जा रही है. इस योजना के तहत पात्र परिवारों की वयस्क महिलाओं के नाम पर मुफ्त एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन जारी किया जाता है. इसके साथ ही लाभार्थियों को पहला भरा हुआ गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा (हॉटप्लेट) भी मुफ्त प्रदान किया जाता है.

योजना के लिए पात्रता की शर्तें

उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:  यह भी पढ़े:  LPG सिलेंडर के नियमों में 1 मई से बड़ा बदलाव: बिना OTP नहीं मिलेगी डिलीवरी, बुकिंग के समय में भी हुआ बदलाव

  1. महिला आवेदक: आवेदन केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला के नाम से किया जा सकता है.

  2. पहले से कनेक्शन न हो: आवेदक के परिवार (एक ही घर) में किसी भी ऑयल मार्केटिंग कंपनी (इंडेन, भारत गैस या एचपी) का पूर्व से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए.

  3. आर्थिक स्थिति: आवेदक परिवार बीपीएल (BPL) श्रेणी, अंत्योदय अन्न योजना या गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वर्ग से संबंधित होना चाहिए.

आवश्यक दस्तावेजों की सूची

आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:

ऑनलाइन आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

यदि आप घर बैठे डिजिटल माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं, तो इन चरणों का पालन करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in पर जाएं.

  2. होमपेज पर 'Apply for New Ujjwala 2.0 Connection' विकल्प पर क्लिक करें.

  3. अपनी सुविधा अनुसार गैस प्रदाता कंपनी (Indane, Bharat Petroleum या HP Gas) का चयन करें.

  4. संबंधित कंपनी के पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण करें.

  5. ई-केवाईसी (e-KYC), व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते का विवरण ध्यानपूर्वक भरें.

  6. मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें और प्राप्त रेफरेंस नंबर को भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

ऑफलाइन आवेदन का तरीका

यदि ऑनलाइन प्रक्रिया में असुविधा हो, तो ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी बेहद सरल है:

  1. अपने नजदीकी एलपीजी वितरक (गैस एजेंसी - Indane, Bharat Gas या HP Gas) के पास जाएं.

  2. वहां से 'उज्ज्वला योजना आवेदन फॉर्म' प्राप्त करें.

  3. फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां भरें और अपने दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी संलग्न करें.

  4. भरा हुआ फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज गैस एजेंसी में जमा करा दें.

फॉर्म जमा होने के बाद संबंधित एजेंसी द्वारा दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा. जांच सही पाए जाने पर आवेदक के नाम से एलपीजी कनेक्शन जारी कर दिया जाता है.

Share Now