PM Modi's MP Visit Postponed: प्रधानमंत्री मोंदी अब एक जुलाई को आएंगे शहडोल
मध्य प्रदेश में भारी बारिश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थगित किए गए शहडोल प्रवास की तारीख में बदलाव किया गया है
भोपाल 27 जून: मध्य प्रदेश में भारी बारिश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थगित किए गए शहडोल प्रवास की तारीख में बदलाव किया गया है अब प्रधानमंत्री मोदी एक जुलाई को शहडोल आयेंगे और लालपुर व पकरिया में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे भोपाल के 27 जून के सभी कार्यक्रम यथावत है.यह भी पढ़े: MP: महाकुंभ में CM शिवराज चौहान की ‘हुंकार’, कहा- ब्राह्मणों ने धर्म, संस्कृति और परंपराओं को बचाने का काम किया है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक जुलाई को शहडोल आयेंगे और वहां दोपहर 3 बजे से लालपुर और पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री चौहान ने बताया है कि भारी वर्षा की चेतावनी के चलते प्रधानमंत्री मोदी का 27 जून को शहडोल का कार्यक्रम स्थगित किया गया है मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि मंगलवार, 27 जून को भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री ने लालपुर और पकरिया के दौरे को फिलहाल स्थगित किया है, भोपाल के 27 जून के सभी कार्यक्रम यथावत है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

