PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में कब आएगी 24वीं किस्त? जानें संभावित तारीख और बैलेंस चेक करने का तरीका

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अहम जानकारी सामने आई है. योजना के नियमों और तय चक्र के अनुसार यह किस्त जल्द ही जारी हो सकती है, जिससे पहले किसानों को कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी.

PM Kisan Yojana

PM Kisan 24th Installment:  केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की अगली यानी 24वीं किस्त का इंतजार देश भर के करोड़ों किसान कर रहे हैं. हालांकि कृषि मंत्रालय की ओर से अभी तक राशि ट्रांसफर करने की किसी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन योजना के निर्धारित चार महीने के चक्र के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि किसानों के बैंक खातों में जल्द ही 2,000 रुपये की राशि भेजी जा सकती है.

बता दें कि इससे पहले योजना की 23वीं किस्त इसी साल 20 जून को जारी की गई थी. नियमानुसार हर चार महीने के अंतराल पर अगली किस्त का भुगतान किया जाता है, जिसके चलते अक्टूबर और नवंबर के इस त्योहारी सीजन के दौरान इसके आने की संभावना अधिक है.  यह भी पढ़े:  PM Kisan 24th Instalment Date: जल्द जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त; जानें संभावित समय और ई-केवाईसी प्रक्रिया

संभावित समय और पिछला वित्तीय रिकॉर्ड

सरकार देश के पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों (प्रत्येक 2,000 रुपये) में प्रदान करती है. यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के आधार-संबद्ध बैंक खातों में जमा की जाती है.

किस्त अटकने से बचने के लिए तुरंत पूरे करें ये जरूरी काम

यदि आप चाहते हैं कि आपके खाते में 2,000 रुपये की किस्त बिना किसी रुकावट के पहुंचे, तो समय रहते निम्नलिखित औपचारिकताएं पूरी कर लें:

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बेनिफिशियरी स्टेटस

किसान भाई अपनी किस्त और रजिस्ट्रेशन का स्टेटस ऑनलाइन इन आसान चरणों के जरिए देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

  2. होमपेज पर दिए गए 'Farmers Corner' सेक्शन में जाएं और 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें.

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.

  4. स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें, जिसके बाद आपकी किस्त का पूरा इतिहास और ताजा स्टेटस सामने आ जाएगा.

Share Now