Passport Apply Online: पासपोर्ट बनवाने के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, जानें जरूरी दस्तावेज और नई फीस की पूरी जानकारी

भारतीय पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गई है. अब आप घर बैठे पासपोर्ट सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस खबर में जानें आवेदन का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका, जरूरी दस्तावेज और 2026 में लागू हुए नए शुल्क की पूरी जानकारी.

Passport Apply Online: विदेश यात्रा, विदेश में पढ़ाई या नौकरी के लिए पासपोर्ट सबसे अहम दस्तावेज है. अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो अब यह प्रक्रिया काफी आसान और डिजिटल हो चुकी है. पासपोर्ट सेवा पोर्टल (Passport Seva Portal) और एम-पासपोर्ट सेवा ऐप (mPassport Seva App) के जरिए आप घर बैठे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि पासपोर्ट बनवाने का सही तरीका क्या है और इसके लिए कौन-से जरूरी दस्तावेज चाहिए.

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

पासपोर्ट बनवाने के लिए मुख्य रूप से तीन तरह के प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है:   यह भी पढ़े:   Passport Seva Portal Restored: पासपोर्ट सेवा पोर्टल फिर हुई शुरू, अपाइंटमेंट रिशेडयूल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

नया पासपोर्ट बनवाने के लिए आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1.पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (www.passportindia.gov.in) पर जाएं और 'New User Registration' पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं.

2.लॉगिन और फॉर्म भरना:

रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. इसके बाद 'Apply for Fresh Passport/Reissue of Passport' विकल्प चुनें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.

3.दस्तावेज अपलोड:

नए नियमों के तहत आप अपने जरूरी दस्तावेज सीधे पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं. डिजिलॉकर (DigiLocker) का उपयोग करने से प्रक्रिया और भी तेज हो जाती है.

4.फीस जमा करें और अपॉइंटमेंट बुक करें:

फॉर्म भरने के बाद 'Pay and Schedule Appointment' पर क्लिक करें. ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) में अपॉइंटमेंट बुक करें.

5.पासपोर्ट सेवा केंद्र विजिट:

तय तारीख और समय पर अपने ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट ऑफिस जाएं. वहां आपके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया (फोटो और फिंगरप्रिंट) पूरी की जाएगी.

पासपोर्ट की नई फीस (Passport Fees 2026)

हाल ही में हुए बदलावों के तहत 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है.

पासपोर्ट ऑफिस में प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है. अगर सभी जानकारी सही पाई जाती है, तो कुछ ही हफ्तों में आपका नया पासपोर्ट स्पीड पोस्ट के जरिए आपके दिए गए पते पर भेज दिया जाता है.

Share Now