PAN Aadhaar Card Link: 30 जून से पहले कर लें पैन-आधार लिंक, 1 जुलाई से देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना

अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) को पैन कार्ड (PAN Card) से लिंक नहीं करवाया है, तो जल्दी यह काम कर लें. अगले महीने से आपको इन दोनों दस्तावेजों को लिंक करने के लिए दोगुना जुर्माना देना होगा.

आधार और पैन कार्ड (Photo Credits: File Photo)

PAN Aadhaar Card Link: अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) को पैन कार्ड (PAN Card) से लिंक नहीं करवाया है, तो जल्दी यह काम कर लें. अगले महीने से आपको इन दोनों दस्तावेजों को लिंक करने के लिए दोगुना जुर्माना देना होगा. आधार कार्ड को पैन कार्ड से कम जुर्माने के साथ लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 जून 2022 है. अगर आप 30 जून तक आधार को पैन से लिंक करते हैं तो आपको 500 रुपये का जुर्माना देना होगा. वहीं अगर आप 30 जुलाई के बाद पैन-आधार लिंक करवाते हैं तो आपको इसके 1000 रुपये चुकाने होंगे यानी डबल जुर्माना देना होगा. New Labour Laws: 1 जुलाई से नया श्रम कानून, काम के घंटे-वेतन और छुट्टी समेत इन चीजों में सकता है बदलाव. 

बता दें कि पैन को आधार से लिंक कराने की अंतिम तारीख 31 मार्च, 2022 थी. इस तारीख तक भी बहुत से लोगों ने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है. अब ये काम आप जुर्माना देकर कर सकते हैं. आप 30 जून तक 500 रुपये के जुर्माने के साथ आधार से पैन को लिंक कर सकते हैं और 1 जुलाई से इन दोनों डॉक्यूमेंट्स लिंक करने पर आपको 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा.

पेनल्‍टी के साथ ऐसे करें पैन को आधार से लिंक

लग सकता है 10 हजार तक का जुर्माना

अगर आप अपने पैन को अपने आधार नंबर से लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो जाएगा. ध्यान दें कि अगर आप बंद हो चुके अपने पैन कार्ड को कहीं भी डॉक्यूमेंट की तरह इस्तेमाल करेंगे, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है. आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272B के तहत आपको 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो