जरुरी जानकारी

भारत को टक्कर देने का दावा करने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, 2018 में शुरू किया ये अभियान

स्थानीय मीडिया के अनुसार, पिछले माह देश में पोलियो के दो मामलों की खबर थी जिन्हें मिला कर इस साल देश में इस बीमारी के कुल छह मामले सामने आए हैं.

भारत को टक्कर देने का दावा करने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, 2018 में शुरू किया ये अभियान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Photo: Facebook)

पेशावर: पाकिस्तान में देश भर में पोलियो के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है. सोमवार को शुरू किए गए इस अभियान में 1.5 लाख कर्मी शामिल हैं जो पांच साल से कम उम्र के 2.13 करोड़ बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए टीका लगाएंगे. ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर में कहा गया है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया .. दुनिया के ऐसे तीन देश हैं जहां पोलियो खत्म नहीं हुआ है। पोलियो के वायरस से लकवा या मौत हो सकती है.

तीन दिन का यह अभियान 94 निर्धारित जिलों में से 88 में शुरू किया गया है. बलूचिस्तान के छह जिलों ... झोब, किला सैफुल्ला, दुक्की, लोरालई, मूसाखेल और बरखान में उप चुनाव की वजह से पोलियो टीकाकरण अभियान 19 नवंबर तक टाल दिया गया है.

यह भी पढ़े: इमरान खान पाकिस्तान की गरीबी को दूर करने के लिए शुरू करेंगे 'गरीबी उन्मूलन पैकेज'

स्थानीय मीडिया के अनुसार, पिछले माह देश में पोलियो के दो मामलों की खबर थी जिन्हें मिला कर इस साल देश में इस बीमारी के कुल छह मामले सामने आए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2018 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).