Bengaluru Woman Murdered: बेंगलुरु की महिला की हत्या के आरोप में बिहार से एक गिरफ्तार

बेंगलुरु दक्षिण तालुक में एक महिला की हत्या कर दी गई और उसके शरीर को काटकर ठिकाने लगा दिया गया। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी और कहा कि इस मामले में बिहार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है

Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

बंगलुरू, 12 जून: बेंगलुरु दक्षिण तालुक में एक महिला की हत्या कर दी गई और उसके शरीर को काटकर ठिकाने लगा दिया गया पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी और कहा कि इस मामले में बिहार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश जारी है मृतका की पहचान बन्नेरघट्टा के पास जनता कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय गीताम्मा के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक, जनता कॉलोनी में गीताम्मा के चार घर हैं उनमें से एक में वह रहती थी और अन्य तीन घरों को उसने किराए पर दे रखा था इन मकानों को पंकज, इंदर कुमार व अन्य ने किराए पर लिया था जो सात साल से वहां रह रहे थे.यह भी पढ़े: Bangalore: अवैध संबध के शक में ‘लिव इन रिलेशन’ में रह रही प्रेमिका की हत्या, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि आरोपी पंकज गीताम्मा पर अपनी संपत्ति उसे देने और इस संबंध में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बना रहा था जब गीताम्मा ने मना कर दिया, तो उसने बिहार के अपने दोस्तों के साथ मिलकर तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी बाद में उन लोगों ने उसके शव को आरी से काट डाला उन्होंने शरीर के अंगों को विभिन्न स्थानों पर ठिकाने लगा दिया और बेंगलुरु से गायब हो गए बन्नेरघट्टा पुलिस थाने की सीमा में एक झाड़ी के पास एक बिना सिर और अंगविहीन शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी हालांकि पुलिस ने हाथ-पांव और सिर ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मिले.

पुलिस शव की शिनाख्त करने में सफल रही और बाद में आरोपी व्यक्तियों के अपने घरों से गायब होने और बिहार में अपने पैतृक स्थान वापस जाने की सूचना मिली इसके बाद इंस्पेक्टर उमामहेश के नेतृत्व में पुलिस की टीम बिहार गई कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, इसके बावजूद पुलिस ने इंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लियाकुमार को बेंगलुरु लाया गया है और उसने अपराध कबूल कर लिया है आरोपियों ने पुलिस को दिखाया कि उन्होंने मृतक के अंग और सिर को कहां फेंका था उन्होंने कहा कि जब से शरीर सड़ने लगा तो उन्हें मजबूरन इसे झाड़ी में फेंकना पड़ा

आगे की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 23, 2026: भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली से मुंबई तक 22K और 24K के ताजा भाव