Omicron Variants: अमेरिका में ओमिक्रॉन के नए सबवेरिएंट का कहर
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा जारी अनुमान के अनुसार, ताजा हफ्तों में सभी नए अमेरिकी मामलों में से 60 प्रतिशत मामले ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट के हैं.
लॉस एंजेलिस, 1 जून : यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा जारी अनुमान के अनुसार, ताजा हफ्तों में सभी नए अमेरिकी मामलों में से 60 प्रतिशत मामले ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट के हैं. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नया सब वेरिएंट बीए.2.12.1 के नाम से जाना जाता है. यह ओमिक्रॉन के पिछले संस्करणों की तुलना में अधिक तेजी से फैलता है.
मंगलवार को जारी सीडीसी डेटा के अनुसार, मार्च में देश में नए कोविड-19 मामलों में ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट के मामले लगभग 3.4 प्रतिशत रहे. अप्रैल में यह आंकड़ा बढ़कर 31.8 प्रतिशत हो गया, जबकि मई में आंकड़ा 59.1 प्रतिशत दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : UP में साइबर बदमाशों ने एक व्यक्ति के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख से अधिक रुपए
सीडीसी के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में हर दिन औसतन 100,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने संक्रमणों के तेजी से बढ़ने की चेतावनी जारी की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

