स्मृति ईरानी पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर एनसीडब्ल्यू ने कांग्रेस नेता अजय राय को भेजा नोटिस
कांग्रेस नेता अजय राय ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी. अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए अजय राय को नोटिस भेजकर 28 दिसंबर को आयोग के सामने पेश होने कहा है.
नई दिल्ली, 20 दिसंबर : कांग्रेस नेता अजय राय ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी. अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए अजय राय को नोटिस भेजकर 28 दिसंबर को आयोग के सामने पेश होने कहा है. बता दें कि अजय राय ने अमेठी सीट को लेकर स्मृति ईरानी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. राष्ट्रीय महिला आयोग ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा की गई एक विवादास्पद टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग को कई मीडिया रिपोर्ट्स मिली हैं. आयोग ने अजय राय द्वारा की गई महिला विरोधी टिप्पणी का संज्ञान लिया है.
आयोग ने कहा कि राय द्वारा की गई टिप्पणियां बेहद अपमानजनक हैं और आयोग ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करता है. आयोग ने इस मामले में सुनवाई भी निर्धारित की है और अजय राय को 28.12.2022 को दोपहर 12 बजे तक आयोग के सामने पेश होने का नोटिस जारी किया है. यह भी पढ़ें : भाजपा सांसद ने चीन को लेकर नवंबर 1962 के संकल्प का मुद्दा लोकसभा में उठाया
गौरतलब है अजय राय ने सोमवार को सोनभद्र में केंद्रीय मंत्री पर व्यक्तिगत और अभद्र टिप्पणी की थी. राय ने कहा था कि, राहुल गांधी, राजीव गांधी इस सीट (अमेठी) पर चुनाव लड़े हैं, कई कल-कारखाने लगाए गए. अब आधे से ज्यादा कल-कारखाने बंद पड़े हुए हैं, स्मृति ईरानी केवल आती हैं और लटके-झटके देकर चली जाती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2022 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

