Mumbai MHADA Lottery 2025: मुंबई में घर खरीदने का सुनहरा मौका! दिवाली से पहले म्हाडा निकालेगी 5,000 फ्लैट्स की लॉटरी, जानें डेट, रजिस्ट्रेशन समेत अन्य डिटेल्स

मुंबई में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) दिवाली से पहले करीब 5,000 घरों की लॉटरी निकालने जा रही है। यह जानकारी म्हाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी.

Credit-(Latestly.Com)

Mumbai MHADA Lottery 2025: मुंबई में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक  सुनहरा मौक़ा आया है. महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने घोषणा की है कि वह दीवाली 2025 से पहले मुंबई और इसके उपनगरों में लगभग 5,000 किफायती घरों की लॉटरी निकालेगी. यह जानकारी MHADA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल ने 28 अप्रैल 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी.

MHADA दीवाली 2025 लॉटरी का विवरण

संजीव जायसवाल ने बताया कि इस लॉटरी में विभिन्न पुनर्विकास परियोजनाओं से घर शामिल होंगे, जिनमें अदार्श नगर (वर्ली), गुरु तेग बहादुर नगर (चूनाभट्टी), मोतीलाल नगर, और PMGP कॉलोनी (जोगेश्वरी) जैसे क्षेत्र शामिल हैं. यह लॉटरी MHADA की पुरानी और जीर्ण-शीर्ण इमारतों को नवीनीकरण करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिससे निवासियों को सुरक्षित और आधुनिक आवास उपलब्ध हो सके. यह भी पढ़े: Mumbai MHADA Lottery Update 2025: मुंबई के बीएमसी के कर्मचारियों का घर का सपना 12 लाख रूपए में होगा पूरा, 4,700 घरों के लिए लॉटरी, सोमवार से कर सकते है आवेदन, जानें डिटेल्स

रजिस्ट्रेशन की तारीख समेत अन्य डिटेल्स

नोट: म्हाडा के अधिकारियों के अनुसार  ये तारीखें कोकण बोर्ड के शेड्यूल पर आधारित हैं और इसमें बदलाव हो सकता है.आवेदकों को नियमित रूप से आधिकारिक MHADA वेबसाइट (lottery.mhada.gov.in) पर अपडेट देखते रहना चाहिए

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

MHADA लॉटरी में भाग लेने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

कीमत और पात्रता

MHADA के घर बाजार दरों से काफी कम कीमत पर उपलब्ध हैं, जो आमतौर पर ₹15 लाख से ₹1 करोड़ के बीच हैं, यह स्थान और आकार पर निर्भर करता है.

लॉटरी विभिन्न आय समूहों के लिए डिज़ाइन की गई है

रिफंड पॉलिसी

जिन आवेदकों को लॉटरी में घर नहीं मिलेगा, उनकी आवेदन फीस वापस कर दी जाएगी। रिफंड प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और सात कार्य दिवसों में पूरी होगी। आवेदक अपने रिफंड की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट पर अपने प्रोफाइल में लॉग इन करके जांच सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर

आवेदन प्रक्रिया या अन्य पूछताछ के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:

सामान्य पूछताछ: 9869988000, 022-26592692, 022-26592693

पुणे MHADA हेल्पलाइन: 022-23592392, 022-23592393

केनरा बैंक हेल्पलाइन: 020-26151215

19,497 नए घरों का निर्माण लक्ष्य

 

Share Now

\