Mumbai: वेस्टर्न रेलवे में नौकरी का मौका, आम जनता भी बन सकेगी ATVM फैसिलेटर, 36 स्टेशनों पर 175 पदों के लिए आवेदन शुरू

पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने मुंबई लोकल के चर्चगेट-डहाणू कॉरिडोर के 36 स्टेशनों पर 175 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) फैसिलेटरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पहली बार इस पद के लिए सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के अलावा आम जनता को भी पात्र बनाया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Unsplash)

Western Railway Opens ATVM Facilitator Jobs: पश्चिम रेलवे (WR) ने मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है. रेलवे ने पहली बार ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) फैसिलेटर की भूमिका के लिए आम जनता से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इससे पहले यह व्यवस्था केवल सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों तक ही सीमित थी. वेस्टर्न रेलवे ने चर्चगेट से डहाणू रोड और सूरत-वापी खंड के कुल 36 स्टेशनों पर 175 फैसिलेटरों की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर चयन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन 'पहले आओ, पहले पाओ' (First-Come, First-Served) के आधार पर सीधे किया जाएगा.

चुने गए उम्मीदवारों को स्टेशनों पर लगी एटीव्हीएम (ATVM) मशीनों के पास तैनात किया जाएगा. उनका मुख्य काम यात्रियों को अनारक्षित (Unreserved) लोकल और लंबी दूरी के टिकट खरीदने में मदद करना और उन्हें सेल्फ-टिकटिंग सुविधाओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा. इस काम के बदले उन्हें टिकट बिक्री पर तय प्रतिशत के अनुसार कमिशन दिया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता और नियम)

इस पद के लिए रेलवे ने बेहद सरल शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा तय की है, जो इस प्रकार है:

सुरक्षा राशि (Security Deposit) का नियम

आम जनता के लिए इस भर्ती में सुरक्षा राशि जमा करने का प्रावधान रखा गया है, जो अनुबंध समाप्त होने पर रिफंडेबल (वापसी योग्य) होगी.

मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, सूरत और वापी जैसे बड़े और व्यस्त स्टेशनों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को ₹50,000 की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी. वहीं अन्य सभी छोटे और मध्यम श्रेणी के स्टेशनों के लिए यह सुरक्षा राशि ₹25,000 तय की गई है. हालांकि, सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को इस सुरक्षा राशि के भुगतान से पूरी तरह छूट दी गई है.

किस स्टेशन पर कितनी वैकेंसी?

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सबसे अधिक 14-14 रिक्तियां बांद्रा और अंधेरी स्टेशनों के लिए घोषित की गई हैं. इसके बाद सांताक्रुज में 12, प्रभादेवी में 9, जोगेश्वरी में 9 और मुंबई सेंट्रल, गोरेगांव, मलाड व बोरिवली स्टेशनों पर 8-8 फैसिलेटर नियुक्त किए जाएंगे.

चर्चगेट, दादर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी पद खाली हैं, जबकि दहिसर, मीरा रोड, वसई रोड और बोइसर स्टेशनों के लिए फिलहाल कोई रिक्ति घोषित नहीं की गई है. रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, बल्कि टिकट काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों से भी यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Share Now