जयाप्रदा ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-मोदी हटाओ अभियान होगा विफल, दोबारा बनेंगे प्रधानमंत्री

देश में ‘मोदी लहर’ होने का दावा करते हुए अभिनेत्री एवं भाजपा नेता जयाप्रदा ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग मोदीजी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं. भाजपा की जीत तय है. जयाप्रदा ने महिला सशक्तिकरण के लिए राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं सहित अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की वकालत की...

जयाप्रदा (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: देश में ‘मोदी लहर’ होने का दावा करते हुए अभिनेत्री एवं भाजपा नेता जयाप्रदा ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग मोदीजी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं. भाजपा की जीत तय है. जयाप्रदा ने महिला सशक्तिकरण के लिए राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं सहित अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की वकालत की. जयाप्रदा ने ‘‘भाषा’’ से विशेष बातचीत में कहा, ‘‘ रामपुर का दो बार प्रतिनिधित्व किया है, एक बार फिर लोगों से आर्शीवाद मांग रही हूं, जीत का पूरा भरोसा है. रामपुर में मोदीजी की लहर है. लोग मोदीजी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं, भाजपा की जीत तय है. महिला सशक्तिकरण की पुरजोर वकालत करते हुए जयाप्रदा ने कहा, ‘‘ हमेशा पुरूष प्रधान समाज में बराबरी की बात होती है लेकिन ये बाते केवल भाषणों तक ही सीमित रह जाती हैं. मैं चाहती हूं कि पढ़ी लिखी महिलाएं पृष्ठभूमि में रहने की बजाए सक्रिय राजनीति में आएं. ’’

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं सहित अलग अलग क्षेत्रों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए. रामपुर में बाहरी होने के समाजवादी पार्टी के नेताओं के आरोपों पर जयाप्रदा ने कहा, ‘‘उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. मेरे खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना, बाहरी होने का विषय उठाने के अलावा उन्हें कुछ नहीं सूझ रहा है.’’

जयाप्रदा ने कहा कि ' जहां तक बाहरी होने के आरोप का सवाल है तो ऐसी बातें और आरोप मुझपर चस्पा नहीं होते. मैं रामपुर से अलग कभी रही ही नहीं. मेरा यहां घर है, शैक्षणिक संस्थान है. "

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जयाप्रदा को उम्मीदवार बनाए जाने के ऐलान के बाद आजम ने कहा, ' उन्हें मेरे संसदीय क्षेत्र में बाहर से कैंडिडेट लाना पड़ रहा है.' वहीं समाजवादी पार्टी के एक अन्य नेता ने कथित तौर पर कहा था कि जयाप्रदा “रामपुर के लोगों को अपने घुंघरूओं और ठुमकों से लुभाएंगी.

सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए जयाप्रदा ने कहा कि जो लोग कभी एक दूसरे को दुश्मन के तौर पर देखते थे... वे लोग सिर्फ नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए साथ आए हैं. यह गठबंधन कहां तक चलेगा, इसका क्या भविष्य है, सभी समझते हैं. समाजवादी पार्टी नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मायावती जी एक वरिष्ठ नेता है, उन्होंने राजनीति में अपनी एक जगह बनाई है लेकिन जो लोग बसपा प्रमुख के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते रहे, आज उनकी ही पार्टी के साथ गठबंधन कर रहे हैं और रामपुर में गठबंधन के उम्मीदवार बन रहे हैं. यह उनकी स्थिति को हास्यास्पद बना रही है. महिला सुरक्षा को लेकर उत्तरप्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए जयाप्रदा ने कहा कि अखिलेश सरकार के समय महिला सुरक्षा की स्थिति अच्छी नहीं थी और वर्तमान योगी सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अंदरूनी संकट से गुजर रही है. अखिलेश जी का अपने पिता, चाचा से संबंध जगजाहिर है. वे अपने अंदरूनी समस्याओं का समाधान निकाल नहीं पा रहे हैं तो प्रदेश और देश की समस्याओं का समाधान क्या निकाल पाएंगे. उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी के प्रभाव के बारे में एक सवाल के जवाब में जयाप्रदा ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा सक्रिय राजनीति में आई हैं, इससे पहले वे अमेठी, रायबरेली में चुनाव प्रचार करती रही हैं, लेकिन उनका प्रभाव नहीं है क्योंकि कांग्रेस का संगठन नहीं बचा है. प्रियंका गंगा यात्रा कर रही है, अयोध्या जा रही हैं, लेकिन अभी मोदी जी ही सभी ओर हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\