MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबई में घर का सपना होगा साकार! 2640 घरों के लिए आवेदन का आज दूसरा दिन, जानें कैसे करें एप्लिकेशन

मुंबई में म्हाडा लॉटरी 2026 के तहत 2,640 किफायती घरों के लिए आवेदन प्रक्रिया का आज दूसरा दिन है. जानें पात्रता (Eligibility), आवेदन की अंतिम तिथि और घर पाने के लिए जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी.

(Photo Credits File0

 MHADA Mumbai Lottery 2026:  मुंबई में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) की लॉटरी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. 2,640 किफायती घरों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आज दूसरा दिन है. 30 मार्च को दोपहर 3:00 बजे से शुरू हुई इस प्रक्रिया में अब तक हजारों आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. इस बार की लॉटरी में दक्षिण मुंबई से लेकर उत्तरी उपनगरों तक विभिन्न स्थानों पर घर उपलब्ध कराए गए हैं.

विभिन्न आय वर्गों के लिए उपलब्ध घर

म्हाडा ने इस लॉटरी को चार मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया है ताकि समाज के हर वर्ग को आवास मिल सके. कुल 2,640 घरों का विवरण इस प्रकार है:  यह भी पढ़े:  MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबई में म्हाडा का घर खरीदने का सुनहरा मौका, 2,640 घरों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से, यहां जानें एप्लिकेशन सहित अन्य जरूरी डिटेल्स

प्रमुख स्थान और घरों की कीमतें

इस साल की लॉटरी में विक्रोली, गोरेगांव, बोरीवली, पवई, बांद्रा, घाटकोपर और दादर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैट उपलब्ध हैं. म्हाडा का घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी बात है कि बाजार रेट से काफी सस्ते में म्हाडा के घर उपलब्ध कराये जा रहे हैं 

जरूरी पात्रता और दस्तावेज

आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:

महत्वपूर्ण तिथियां एक नजर में

लॉटरी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए म्हाडा ने एक सख्त समय-सारिणी जारी की है:

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट housing.mhada.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं. इसके अलावा 'MHADA Housing Lottery System' मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आवेदन जमा किए जा सकते हैं. विशेषज्ञों की सलाह है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ने से बचने के लिए उम्मीदवार समय रहते अपनी प्रोफाइल पूरी कर लें और ईएमडी (EMD) का भुगतान कर दें.

Share Now