MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबई में म्हाडा का घर खरीदने का सुनहरा मौका, 2,640 घरों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से, यहां जानें एप्लिकेशन सहित अन्य जरूरी डिटेल्स

म्हाडा मुंबई बोर्ड के 2,640 घरों की लॉटरी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज दोपहर 3 बजे से शुरू हो रहा है. इस लॉटरी में गोरेगांव, विक्रोली और पवई जैसे प्रमुख इलाकों के घर शामिल हैं, जिनके लिए 29 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है.

(Photo Credits File0

MHADA Mumbai Lottery 2026:  मुंबई में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे नागरिकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई बोर्ड ने 2,640 घरों की लॉटरी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration) की प्रक्रिया आज, सोमवार दोपहर 3 बजे से शुरू करने जा रही  है. म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जयसवाल ने ऑनलाइन पोर्टल को 'गो लाइव' कर इस प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे. इच्छुक आवेदक 29 अप्रैल की रात 11:59 बजे तक म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

आय वर्ग के अनुसार घरों का विवरण

इस लॉटरी में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए घरों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है. कुल 2,640 घरों का विवरण इस प्रकार है:  यह भी पढ़े:  Palghar MHADA Homes: मुंबई से सटे पालघर के विरार में म्हाडा घरों की रिकॉर्ड सेल, 152 दिनों में बिके 3,750 फ्लैट; रोजाना 25 खरीदार पहुंच रहे

इनमें म्हाडा के नए प्रोजेक्ट्स के 1,762 घर, पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत प्राप्त 529 घर और पिछली लॉटरी के बचे हुए 319 घर शामिल हैं.

मुंबई के इन प्रमुख इलाकों में हैं घर

म्हाडा ने इस बार शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैट्स उपलब्ध कराए हैं. मुख्य लोकेशन्स में कन्नमवार नगर (विक्रोली), पत्राचाल (गोरेगांव), मागाठाणे और गोराई (बोरीवली), सुभाष नगर (चेंबूर), गांधीनगर (बांद्रा), पंतनगर (घाटकोपर), वडाला, कोपरी (पवई), मझगांव, तुंगा (पवई), और पहाड़ी गोरेगांव शामिल हैं.

आवेदन कैसे करें और महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदक म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट housing.mhada.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं. प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी है.

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य हैं:

  1. आधार कार्ड और पैन कार्ड.
  2. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी.
  3. अधिवास प्रमाणपत्र (Domicile Certificate).
  4. आयकर रिटर्न (ITR) के दस्तावेज.

म्हाडा की चेतावनी: एजेंटों से सावधान रहें

म्हाडा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी लॉटरी प्रक्रिया कंप्यूटराइज्ड और सुरक्षित है. प्राधिकरण ने किसी भी एजेंट या बिचौलिए की नियुक्ति नहीं की है. आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे किसी के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन और भुगतान करें.

Share Now