MHADA Mumbai Board Lottery 2024: म्हाडा मुंबई बोर्ड 'प्रोविजनल लिस्ट' के बाद घरों के लिए 3 अक्टूबर को घोषित करने जा रही है अंतिम सूची, जानें कब जारी होगी लकी ड्रॉ

म्हाडा के मुंबई मंडल 2,030 घरों के लॉटरी निकालने जा रही है. लॉटरी की अंतिम तारीख 19 सितम्बर थी. आवेदकों की तरफ से आवेदन जमा करने के बाद म्हाडा इन घरों के लिए सबसे पहले 27 सिंतबर को शाम 6 बजे म्हाडा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल लिस्ट जारी करने जार रही है.

(Photo Credits File)

MHADA Mumbai Board Lottery 2024: महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई मंडल 2,030 घरों के लॉटरी निकालने जा रही है. लॉटरी की अंतिम तारीख 19 सितम्बर थी. आवेदकों की तरफ से आवेदन जमा करने के बाद म्हाडा इन घरों के लिए सबसे पहले 27 सिंतबर को शाम 6 बजे म्हाडा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in पर प्रोविजनल लिस्ट जारी करने जार रही है. लिस्ट जारी करने के बाद किसी भी आपत्ति या दावे को 29 सितंबर 2024 को दोपहर 12:00 बजे तक ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा. यह भी पढ़े: MHADA Lottery 2024 Draw Date: म्हाडा पुणे डिवीजन में 4777 घरों के लकी ड्रॉ का 8 मई को होगा ऐलान, housing.mhada.gov.in पर चेक करें नतीजें

 3 अक्टूबर  शाम 6:00 बजे घोषित होगी अंतिम सूची: 

महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा)  मुंबई मंडल  अधिकारियों के अनुसार प्रोविजनल लिस्ट जारी होने के बाद स्वीकृत आवेदनों की अंतिम सूची 3 अक्टूबर 2024 को शाम 6:00 बजे उसी वेबसाइट पर पोस्ट की जाएगी.

म्हाडा बोर्ड प्रोविजनल लिस्ट जारी के बाद अंतिम सूची के म्हाडा 8 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण केंद्र में लॉटरी जारी करेगी. जिसके बाद पता चलेगा कि कि लॉटरी में आपका नाम आया है या नहीं.

 

सरकार ने 10 से 25 फीसदी की दी छूट:

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 25% छूट
  • निम्न आय समूह (LIG): 20% छूट
  • मध्य आय समूह (MIG): 15% छूट
  • उच्च आय समूह (HIG): 10% छूट

बताना चाहेंगे कि सरकार की तरफ सेस दिए गए इन घरों के लिए यह छूट घरों की कुल लागत पर लागू होती है.

मुंबई समेत इन इलाकों में बनें हैं घर:

म्हाडा जिन 2,030घरों के लिए लॉटरी निकालने. जा रही है. वे घर मुंबई के गोरेगांव पश्चिम, एंटोप हिल-वडाला, कोपरी पवई, कन्नमवार नगर-विक्रोली, शिवधाम कॉम्प्लेक्स-मलाड, दादर और लोअर परेल इलाके में स्थित हैं. इन [र प्रमुख घरों के लिए म्हाडा ने 10 से 25 फीसदी की  घर खरीदने पर छूट भी दी है.

 

म्हाडा लॉटरी 2024: पात्रता मानदंड

श्रेणी मुंबई, नागपुर, पुणे में वार्षिक पारिवारिक आय अन्य महाराष्ट्र में वार्षिक पारिवारिक आय कार्पेट क्षेत्र
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 6 लाख रुपये 4.5 लाख रुपये 30 वर्ग मीटर
निम्न आय समूह (LIG) 9 लाख रुपये 7.5 लाख रुपये 60 वर्ग मीटर
मध्य आय समूह (MIG) 12 लाख रुपये 12 लाख रुपये 160 वर्ग मीटर
उच्च आय समूह (HIG) 12 लाख रुपये से अधिक 12 लाख रुपये से अधिक 200 वर्ग मीटर

 म्हाडा के घरों के लिए इतने मिले है आवेदन :

मुंबई म्हाडा बोर्ड को इस साल  2,030 घरों के  लिए 134344 आवेदन प्राप्त हुए. जिनमें से 113568 आवेदकों ने पंजीकरण के लिए प्रारंभिक ईएमडी भुगतान पूरा कर लिया था. जिन घरों की अंतिम सूचित जारी होने के बाद 8 अक्टूबर को लॉटरी जारी होने जा रही है. लॉटरी  जारी होने के बाद जो सफल रहेगा. उसे बाद में म्हाडा के जरूरी डाक्यूमेंट पूरा कर  कुछ फीसदी पैसे जमकर बचे हुए पैसों का आलों कराकर अपने घर को पा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट