MHADA Konkan Lottery 2024: म्हाडा कोकण बोर्ड के घरों के लिए आवेदन की आज है अंतिम तारीख, जल्द करें एप्लिकेशन
महाराष्ट्र राज्य गृह निर्माण और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) की कोकण बोर्ड के तहत 2264 घरों की लॉटरी के लिए लाटरी निकालने जा रही है. जिन घरों के आवेदन के लिए आज अंतिम तारीख है. ऐसे में आप मुंबई से बाहर घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं. आज रात 11;59 बजे आवेदन की अंतिम तारीख हैं
MHADA Konkan Board Lottery 2024 On lottery.mhada.gov.in: महाराष्ट्र राज्य गृह निर्माण और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) की कोकण बोर्ड के तहत 2264 घरों की लॉटरी के लिए लाटरी निकालने जा रही है. जिन घरों के आवेदन के लिए आज अंतिम तारीख है. ऐसे में आप मुंबई से बाहर घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं. आज रात 11;59 बजे आवेदन की अंतिम तारीख हैं.
म्हाडा बोर्ड की lottery.mhada.gov.in पर जाकर कर सकते हैं आवेदन
आवेदन के लिए आपको महाराष्ट्र राज्य गृह निर्माण और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) की आधिकारिक वेबसाइट lottery.mhada.gov.in पर जाना होगा. साइट पर जाने के बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेज को उपलोड करने के बाद आप आवेदन का सकते हैं.
म्हाडा बोर्ड के योजना के तहत पहले आओ, पहले पाओ' योजना के तहत 2264 घरों की बिक्री 'पहले आओ, पहले पाओ' योजना के तहत की जा रही है. इसके अलावा, इस योजना के अंतर्गत कुल 12,626 घरों की बिक्री की योजना बनाई गई है. जिन घरों के लिए म्हाडा का घर खरीदने की इच्छा रखने वाले वाले लोग आवेदन कर सकते हैं.
म्हाडा के घरों के लिए ऐसे करें आवेदन:
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले lottery.mhada.gov.in पर जाएं.
- आवेदन फार्म भरें: साइट पर उपलब्ध आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक भरें.
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें: आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र जैसी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें.
- आवेदन जमा करें: सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन जमा करें और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें.
31 जनवरी को घोषित होगी लकी ड्रा
म्हाडा कोकण लॉटरी के लिए आवेदन के बाद पात्र सूची 24 जनवरी को को को जारी की जाएगी. जिसके करीब एक हफ्ते बाद 31 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजे लकी ड्रा की घोषणा की जाएगी.
ये प्रमुख घर मुंबई से बाहर यहां बनें हैं
ठाणे, पालघर, कल्याण, टिटवाला, रायगढ़, मालवण, ओरास, वेंगुर्ला में बने हैं. जहां पर लकी ड्रा जीतने वाले लोगों को यह घर मिलने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

