महिला ने युवक से शादी के लिए किया इनकार, क्लास में घुसकर शख्स ने कर दी टीचर की हत्या
शादी करने से मना करने पर एक शख्स ने क्लास रूम में घुसकर टीचर की हत्या कर दी. ये मामला तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले का है. मृतिका गायत्री मैट्रिकुलेशन स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ाती थी. आरोपी राजशेखर एस स्कूल टीचर राम्या को कॉलेज के दिनों से जानता था...
शादी करने से मना करने पर एक शख्स ने क्लास रूम में घुसकर टीचर की हत्या कर दी. ये मामला तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुड्डालोर जिले का है. मृतिका गायत्री मैट्रिकुलेशन स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ाती थी. आरोपी राजशेखर एस स्कूल टीचर राम्या को कॉलेज के दिनों से जानता था. वो राम्या के घर शादी का रिश्ता लेकर गया था लेकिन उसके पिता ने शादी से इनकार कर दिया था.
पुलिस ने बताया की स्कूल राम्या के घर से बहुत नजदीक था इसलिए वो स्कूल बहुत जल्दी पहुंच जाती थी. इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी. जिस दिन आरोपी ने राम्या की हत्या की उस दिन वो क्लास रूम में अकेली थी. हत्या से पहले मृतिका और आरोपी के बीच कुछ कहा सुनी हुई थी. जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में राम्या की हत्या कर दी. पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे शादी के प्रस्ताव को ठुकराने की वजह हो सकती है.
पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि राजशेखर ने अपनी बहन को आत्महत्या करने का मैसेज किया था. फिलहाल टीचर राम्या का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2019 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

