शर्मनाक: पंजाब के लुधियाना में 10 दरिंदों ने कार से खींचकर युवती को बनाया अपनी हवस का शिकार
पुलिस अधीक्षक (जांच) तरुण रतन ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार की रात युवती एक व्यक्ति के साथ लुधियाना से इसावल जा रही थी. उन्होंने बताया कि तीन मोटर साइकिलों पर कार का पीछा कर रहे लोगों ने जगरावं में उन्हें रोक लिया.
लुधियाना: अपने दोस्त के साथ जा रही 21 वर्षीय युवती को इसावल गांव के करीब कार से खींचकर 10 लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म (Ludhiana Gang Rape) किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (जांच) तरुण रतन ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार की रात युवती एक व्यक्ति के साथ लुधियाना से इसावल जा रही थी. उन्होंने बताया कि तीन मोटर साइकिलों पर कार का पीछा कर रहे लोगों ने जगरावं में उन्हें रोक लिया. उन्होंने कहा कि जैसे ही वे रुके मोटर साइकिल सवारों ने पत्थरों और ईंटों से कार पर हमला बोल दिया.
पुलिस ने बताया कि हमलावर उन्हें कार से खींचकर सिधवां नहर के किनारे एक सुनसान स्थान पर ले गये. पुलिस ने कहा कि यहां उन्होंने छह से सात और लोगों को बुलाया और युवती से दुष्कर्म किया.पुलिस ने कहा कि व्यक्ति और युवती को वहां रविवार तक बंधक बनाये रखा.
Punjab: A woman was allegedly gangraped in Ludhiana. VS Brar, SSP Ludhiana says, "A woman complained that 10-11 ppl stopped her car while she was travelling with a friend & raped her. FIR has been registered & medical examination is being done, investigation is underway." (11/2) pic.twitter.com/QCUc5yltR8
— ANI (@ANI) February 12, 2019
अधिकारियों ने कहा कि सिविल अस्पताल में करायी गयी चिकित्सीय जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2019 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

