Ladki Bahin Yojana Update: क्या लाडकी बहनों के खाते में आज आएगी अगस्त महीने की किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट

महाराष्ट्र की लाडकी बहीण योजना के तहत अगस्त महीने की ₹1,500 की किस्त का इंतजार कर रहीं 1.66 करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. गणेशोत्सव और गौरी आगमन के पर्व पर सरकार अगस्त की किस्त खाते में भेजने की तैयारी कर रही है

(File Photo)

Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और घरों में गौरी आगमन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. त्योहारों के इस मंगल अवसर पर राज्य की 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार अगस्त महीने की ₹1,500 की पेंडिंग किस्त का भुगतान जल्द ही शुरू करने की योजना बना रही है.

योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि जमा की जाएगी. हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अभी तक भुगतान की निश्चित तिथि को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया तेजी से जारी है.   यह भी पढ़े:   Ladki Bahin Yojana: गणपति बप्पा के आगमन के बीच क्या आज जारी होगी अगस्त महीने की ₹1,500 किस्त? जानें ताजा अपडेट

आज या कल से शुरू हो सकती है भुगतान प्रक्रिया

विश्वस्त सूत्रों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 17 सितंबर को ज्येष्ठा गौरी आगमन के शुभ अवसर को ध्यान में रखते हुए सरकार 16 या 17 सितंबर से वितरण प्रक्रिया शुरू कर सकती है. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से (Phased Manner) लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,500 की राशि ट्रांसफर की जाएगी.

इससे पहले रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार ने जुलाई महीने की किस्त वितरित की थी. वर्तमान में राज्य की करीब 1 करोड़ 66 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ दिया जा रहा है.

क्या एक साथ मिलेंगे 2 महीनों के ₹3000?

यदि किसी प्रशासनिक कारण से अगस्त महीने की किस्त 20 सितंबर तक खातों में जमा नहीं हो पाती है, तो ऐसी स्थिति में सरकार अगस्त और सितंबर दोनों महीनों की किश्तें एक साथ जारी कर सकती है.

यदि दोनों किश्तें एक साथ वितरित की जाती हैं, तो पात्र महिलाओं के खातों में सीधे ₹3,000 जमा होंगे. हालांकि, इस दोहरी किस्त को लेकर फिलहाल महिला एवं बाल विकास विभाग या मंत्रिमंडल स्तर से कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है.

भुगतान न मिलने पर क्या करें लाभार्थी?

राज्य सरकार और विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का आवेदन स्वीकृत (Approved) है, लेकिन उनके खाते में पैसा नहीं पहुंचा है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है. भुगतान में देरी के मुख्य कारणों में e-KYC अधूरा होना, आधार बैंक खाते से लिंक न होना या DBT एक्टिव न होना शामिल है.

विभाग ने महिलाओं को सलाह दी है कि वे अपने बैंक खाते की आधार सीडिंग और DBT स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि किस्त जारी होते ही राशि बिना किसी रुकावट के उनके खाते में जमा हो सके.

Share Now