Ladki Bahin Yojana Update: लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी, लाभार्थियों के खातों में मार्च और अप्रैल की किस्त के पैसे आने शुरू, ऐसे चेक करें बैंक बैलेंस

महाराष्ट्र सरकार की 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. महिलाओं के बैंक खातों में मार्च और अप्रैल महीने की रुकी हुई किस्त के पैसे ट्रांसफर होना शुरू हो गए हैं. जानें आप अपना बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं.

Ladki Bahin Yojana Update

Ladki Bahin Yojana Update:  महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी और लोकप्रिय 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. पिछले करीब दो-तीन महीनों से रुकी हुई मार्च और अप्रैल 2026 की किस्त की राशि अब पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जमा होना शुरू हो गई है. राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से करोड़ों लाभार्थी महिलाओं को बड़ी वित्तीय राहत मिली है.

आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, जिन महिलाओं ने अपनी अनिवार्य ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली थी, उनके मोबाइल पर 14 और 15 मई से ही पैसे क्रेडिट होने के एसएमएस (SMS) प्राप्त होने शुरू हो गए हैं.  यह भी पढ़े:  Ladki Bahin Yojana Update: लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी! पात्र लाभार्थियों के खातों में जल्द आएंगे मार्च और अप्रैल के पैसे; ऐसे करें बैलेंस चेक

दो दिनों में खाते में आए 3,000 रुपये

योजना के नियमों के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. पिछले वित्तीय वर्ष की समाप्ति और बड़े पैमाने पर चल रहे ई-केवाईसी सत्यापन (Verification) अभियान के कारण मार्च और अप्रैल महीने के हफ्तों पर रोक लगी हुई थी.

अब राज्य सरकार ने तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा कर इन दोनों महीनों की किस्तों को एक के बाद एक जारी कर दिया है. इसके तहत पहले दिन मार्च महीने के 1,500 रुपये और दूसरे दिन अप्रैल महीने के 1,500 रुपये लाभार्थियों के खातों में भेजे गए हैं, जिससे महिलाओं के खाते में कुल 3,000 रुपये जमा हो गए हैं.

e-KYC न कराने वाली लाखों महिलाएं सूची से बाहर

महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, इस बार केवल उन्हीं महिलाओं को लाभ मिल रहा है जिनकी पात्रता पूरी तरह सही पाई गई है. सरकार द्वारा चलाई गई गहन ई-केवाईसी और स्क्रूटनी ड्राइव के बाद राज्य भर से लगभग 70 लाख अपात्र और फर्जी आवेदकों को इस योजना से बाहर कर दिया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि कई मामलों में बैंक विवरण गलत थे, आधार लिंक नहीं था, या फिर कई अपात्र लोगों ने गलत जानकारी देकर पंजीकरण कराया था. इस बड़े शुद्धिकरण अभियान के बाद अब केवल वास्तविक रूप से जरूरतमंद और वैध लाभार्थी महिलाओं को ही बिना किसी रुकावट के राशि ट्रांसफर की जा रही है.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैंक बैलेंस

अगर आप भी इस योजना की पात्र लाभार्थी हैं और यह जांचना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, तो आप निम्नलिखित आसान तरीकों से अपना बैलेंस चेक कर सकती हैं:

Share Now