Ladki Bahin Yojana Update: लाडकी बहनों को रक्षाबंधन से पहले को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जुलाई और अगस्त की किस्त एक साथ आने की संभावना
महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है. आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए राज्य सरकार पात्र महिलाओं के बैंक खातों में जुलाई और अगस्त महीने की बकाया किस्तें एक साथ ट्रांसफर करने पर विचार कर रही है.
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है. आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए राज्य सरकार पात्र महिलाओं के बैंक खातों में जुलाई और अगस्त महीने की बकाया किस्तें एक साथ ट्रांसफर करने पर विचार कर रही है. यदि इस प्रस्ताव पर अंतिम मोहर लगती है, तो पात्र महिलाओं के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से एकमुश्त 3,000 रुपये भेजे जा सकते हैं.
सत्यापन और ई-केवाईसी प्रक्रिया के कारण हुई देरी
योजना के नियमों के अनुसार हर महीने की 15 तारीख तक लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1,500 रुपये की राशि भेजी जाती है. हालांकि, जुलाई महीने की राशि न मिलने और अगस्त बीतने के पीछे प्रशासनिक स्तर पर चल रही ई-केवाईसी (e-KYC) और पात्रता सत्यापन प्रक्रिया को मुख्य कारण माना जा रहा है. सरकार का उद्देश्य केवल पात्र और जरूरतमंद महिलाओं तक ही इस वित्तीय सहायता को पहुंचाना है.
रक्षाबंधन से पहले 3,000 रुपये मिलने की उम्मीद
महिला एवं बाल विकास विभाग के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से आ रही रिपोर्टों के अनुसार, रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर लाभार्थियों को त्यौहार का उपहार देने की योजना बनाई जा रही है. जुलाई की बकाया 1,500 रुपये की किस्त और अगस्त की 1,500 रुपये की किस्त मिलाकर कुल 3,000 रुपये सीधे लाभार्थियों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में जमा किए जाने की संभावना है. हालांकि, राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा होना अभी बाकी है.
योजना की प्रमुख शर्तें और पात्रता नियम
महाराष्ट्र सरकार द्वारा जुलाई 2024 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है.
-
पात्रता: 21 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं.
-
आय सीमा: आवेदक परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी अनिवार्य है.
-
अनिवार्य शर्त: बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक होना और ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होना आवश्यक है.