Karnataka Public Holidays 2026: कर्नाटक सरकार का ऐलान, 2026 के लिए सार्वजनिक छुट्टियों की सूची जारी; चेक लिस्ट
कर्नाटक सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. इस सूची में सभी सार्वजनिक, सामान्य और बैंक छुट्टियाँ शामिल हैं, जो अगले वर्ष राज्य भर में मान्य होंगी. कर्मचारी और प्रशासन सुधार विभाग (DPAR) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और संस्थानों के लिए कुल 20 सार्वजनिक छुट्टियाँ निर्धारित की गई हैं.
Karnataka Public Holidays 2026: कर्नाटक सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. इस सूची में सभी सार्वजनिक, सामान्य और बैंक छुट्टियाँ शामिल हैं, जो अगले वर्ष राज्य भर में मान्य होंगी. कर्मचारी और प्रशासन सुधार विभाग (DPAR) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और संस्थानों के लिए कुल 20 सार्वजनिक छुट्टियाँ निर्धारित की गई हैं.
सरकारी आदेश के अनुसार ये छुट्टियाँ सभी सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों पर लागू होंगी. यह भी पढ़े: November School Holidays 2025: नवंबर में बच्चों की बल्ले-बल्ले! जानिए इस महीने स्कूलों में कब-कब रहेंगी छुट्टियां, देख लें पूरी लिस्ट
कर्नाटक में 2026 के लिए सार्वजनिक छुट्टी घोषित
| 1 | 15.01.2026 | गुरुवार | उत्तरायण पुण्यकाल / मकर संक्रांति |
| 2 | 26.01.2026 | सोमवार | गणतंत्र दिवस |
| 3 | 19.03.2026 | गुरुवार | उगादी |
| 4 | 21.03.2026 | शनिवार | रमजान |
| 5 | 31.03.2026 | मंगलवार | महावीर जयंत |
| 6 | 03.04.2026 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
| 7 | 14.04.2026 | सोमवार | डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती |
| 8 | 20.04.2026 | रविवार | बसव जयंत / अक्षय तृतीया |
| 9 | 01.05.2026 | शुक्रवार | मजदूर दिवस / बकरीद |
| 10 | 28.05.2026 | गुरुवार | बकरीद |
| 11 | 26.06.2026 | शुक्रवार | मुहर्रम का अंतिम दिन |
| 12 | 15.08.2026 | शनिवार | स्वतंत्रता दिवस |
| 13 | 26.08.2026 | बुधवार | ईद मिलाद |
| 14 | 14.09.2026 | सोमवार | वरसिद्धि विनायक व्रत |
| 15 | 02.10.2026 | शुक्रवार | गांधी जयंती |
| 16 | 20.10.2026 | मंगलवार | महानवमी / आयुध पूजा |
| 17 | 21.10.2026 | बुधवार | विजयादशमी |
| 18 | 10.11.2026 | मंगलवार | बलिपद्यामी / दीपावली |
| 19 | 27.11.2026 | शुक्रवार | कनकदास जयंती |
| 20 | 25.12.2026 | शुक्रवार | क्रिसमस |
सरकार के ऐलान के अनुसार प्रत्येक महीने की दूसरी और चौथी शनिवार तथा सभी रविवार साप्ताहिक अवकाश होंगे.
कर्मचारी वर्ष में दो अतिरिक्त छुट्टी ले सकते हैं
सरकारी कर्मचारियों के लिए यह सूची मानक है. इसके अलावा, कर्मचारी वर्ष में दो अतिरिक्त दिन की छुट्टी अधिसूचना-1 में उल्लिखित सीमाओं के अनुसार ले सकते हैं। शिक्षण विभाग से संबंधित छुट्टियों की सूची अलग से शिक्षा विभाग द्वारा जारी की जाएगी.
कर्नाटक राज्यपाल के आदेशानुसार यह अधिसूचना कर्मचारियों, सरकारी विभागों, जिला प्रशासन, विधायिका, उच्च न्यायालय और अन्य संबंधित कार्यालयों को सूचित की गई है.