Jaswant Singh Son Accident: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र की राजस्थान में कार का एक्सीडेंट, बहू की मौत; बेटा जख्मी (Watch Video)
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र की कार का एक्सीडेंट हो गया है. जिस एक्सीडेंट में बहू की जान चली गई है. वहीं बेटा और पोता गंभीर रूप से जख्मी है. फिलहालदोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार उनका परिवार दिल्ली से जयपुर आ रहा था. मानवेंद्र सिंह की (एसयूवी) कार नौगांव के पास एक पुल की दीवार से टकरा गई. जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए. पुलिस के अनुसार घायलों को अलवर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं मानवेन्द्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह का इलाज चल रहा है.
Video:
STORY | Former Union minister Jaswant Singh's daughter-in-law killed, son injured in car accident
READ: https://t.co/MtLmoj3Cn6
WATCH: pic.twitter.com/hb6SdOTUn4
— Press Trust of India (@PTI_News) January 30, 2024
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2024 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

