जरुरी जानकारी

अब ट्रेन में सफर के दौरान यात्री ले सकेंगे आम का मजा, IRCTC की नई पहल

IRCTC ने ट्रेनों में अल्फांसो आमों की डिलीवरी के लिए ट्रैपीगो कंपनी को नियुक्त किया है. ट्रैपीगो आईआईटी-आईआईएम और एनआईएफटी से ग्रेजुएट हुए छात्रों द्वारा शुरू किया गया एक स्टार्टअप है.

अब ट्रेन में सफर के दौरान यात्री ले सकेंगे आम का मजा, IRCTC की नई पहल
अब रेल यात्रा के दौरान आप मशहूर अल्फांसो आम का मजा उठा सकते हैं (Photo Credits: PTI)

मुंबई: बच्चे हो या बूढ़े आम के मीठे स्वाद के सभी दीवाने है. आम खाना गर्मियों के सीजन का मुख्य आकर्षण होता है. आम के शौकिनो के लिए एक अच्छी खबर है. अब रेल यात्रा के दौरान आप कोंकण के मशहूर अल्फांसो आम का मजा ले सकेंगे. IRCTC अब ई कैटेरिंग के माध्यम से फलों के रजा आम की बुकिंग भी करेगी. IRCTC ने ट्रेनों में अल्फांसो आमों की डिलीवरी के लिए ट्रैपीगो कंपनी को नियुक्त किया है. ट्रैपीगो आईआईटी-आईआईएम और एनआईएफटी से ग्रेजुएट हुए छात्रों द्वारा शुरू किया गया एक स्टार्टअप है.

बता दें कि IRCTC ने ई-केटरिंग सेवा को प्रोत्साहित करने और रेल यात्रियों के लिए उनकी पसंद के स्थानीय व क्षेत्रीय व्यंजन परोसने के लिए ट्रैपिगो से साझेदारी की है. IRCTC ने एक बयान में कहा, "ई-केटरिंग योजना को आगे बढ़ाने और रेलयात्रियों की पसंद का स्थानीय और क्षेत्रीय व्यंजन उन्हें परोसने के लिए हमने डिलीवरी सेवा साझेदार ट्रैपिगो और श्री महालक्ष्मी स्वयं सहायता बचत घट (रत्नागिरी) को अपने साथ शामिल किया है."

नये साझेदारों ने शुक्रवार को नागपुर में प्रयोग के तौर पर इस सेवा की शुरुआत की. आगे इस सेवा में उत्तर-मध्य में नई दिल्ली, इटारसी, झांसी को शामिल करने की योजना है.

आईआरसीटीसी ने कहा, "आईआरसीटीसी की ई-केटरिंग वेबसाइट-डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ईकेटरिंग डॉट को इन या फूड ऑन ट्रैक एप पर ऑर्डर देने पर ट्रैपिगो साफ-सुथरे पैकेट में को-ब्रैंडेड टेप व स्टिकर के साथ नाममात्र के 15 रुपये के शुल्क में भोजन पहुंचाएगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2018 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).