जरुरी जानकारी

1 जनवरी से 139 पर होगा रेल यात्रियों की हर समस्या का समाधान, पूछताछ-इमरजेंसी और शिकायत के लिए याद रखना पड़ेगा केवल एक नंबर

भारतीय रेल समय-समय पर अपने लाखों यात्रियों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए अहम फैसले लेता रहता है. इसी क्रम में रेलवे ने अपने सबसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 139 को एकीकृत कर दिया है.

1 जनवरी से 139 पर होगा रेल यात्रियों की हर समस्या का समाधान, पूछताछ-इमरजेंसी और शिकायत के लिए याद रखना पड़ेगा केवल एक नंबर
रेल सुरक्षा बल (Photo Credits: Twitter)

Indian Railways News: भारतीय रेल समय-समय पर अपने लाखों यात्रियों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए अहम फैसले लेता रहता है. इसी क्रम में रेलवे ने अपने सबसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 139 को एकीकृत कर दिया है. जिससे यात्रियों को सफर से पहले और सफर के दौरान पूछताछ और शिकायत करने के लिए अलग-अलग नंबर नहीं याद रखने पड़ेंगे. केवल 139 पर ही कॉल या मैसेज कर सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा. इसके अलावा इमरजेंसी के वक्त सहायता भी मांगी जा सकती है. इस सेवा का फायदा यात्री नए साल के पहले दिन यानि 1 जनवरी 2020 से उठा सकते है.

रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है “भारतीय रेल ने अब 139 सेवा नंबर को एकीकृत रेलवे हेल्पलाइन में तब्दील कर दिया है, जो इंटेरेक्टिव वाइस रिस्पांस सिस्टम पर आधारित है, यात्रियों को अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं है. 1 जनवरी से भारतीय रेल के अनेक हेल्पलाइन नंबर की बजाय सिर्फ 139 नंबर ही इस्तेमाल किया जा सकेगा.” बिहार की मिथिला पेंटिंग को मिली नई पहचान, सजाए जाएंगे जापान के रेलवे कोच

(Source: Ministry of Railways)

139 फोन सेवा कुल 12 भाषाओं में उपलब्ध है. यात्री कॉल कर सुरक्षा एवं मेडिकल सुविधा, पूछताछ (पीएनआर, किराया और टिकट बुकिंग आदि), कैटरिंग, आम शिकायत, सतर्कता (भ्रष्टाचार की शिकायत आदि), ट्रेन दुर्घटना (इमरजेंसी), शिकायत की स्थिति, कॉल सेंटर अधिकारी से बात आदि सेवाओं का लाभ उठा सकते है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2019 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).