PAK: भारत के दुश्मनों का पाकिस्तान में खात्मा, वॉन्टेड आतंकी दाऊद मलिक की गोली मारकर हत्या

मलिक को लश्कर-ए-जब्बार का संस्थापक और भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक अज़हर का करीबी सहयोगी भी कहा जाता है.

(Photo : X)

Lashkar-e-Jabbar Dawood Malik killed: पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, कबायली बुजुर्ग कहे जाने वाले मलिक की पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि यह शुक्रवार सुबह उत्तरी वज़ीरिस्तान आदिवासी जिले के मिराली इलाके में अज्ञात नकाबपोश लोगों द्वारा किया गया एक लक्षित हमला था.

मलिक को एक निजी क्लिनिक में नकाबपोश लोगों ने निशाना बनाया और हमले के बाद हमलावर भागने में सफल रहे. मलिक को लश्कर-ए-जब्बार का संस्थापक और भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक अज़हर का करीबी सहयोगी भी कहा जाता है.

ताजा घटना से पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों के बीच जंग के सवाल खड़े हो गए हैं. पिछले कुछ हफ्तों में भारत में वांछित कई आतंकवादियों को पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया है. VIDEO: पाकिस्तान पहुंचे ही इमरान पर बरसे नवाज शरीफ, कहा- मुझे फर्जी केस में फंसा कर जेल में डाला गया

11 अक्टूबर को भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में से एक और 2016 के पठानकोट आतंकी हमले के मामले में एक प्रमुख साजिशकर्ता शाहिद लतीफ की पाकिस्तान के सियालकोट में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. 1 अक्टूबर को लश्कर-ए-तैयबा के पूर्व सदस्य और 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबी सहयोगी मुफ्ती कैसर फारूक भी पाकिस्तान में मारे गए. यह घटना लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक अन्य मौलवी मौलाना जियाउर्रहमान की हत्या से काफी मिलती-जुलती है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\