IRCTC: गर्मी की छुट्टी में परिवार के साथ जाना चाहते है घुमने, लेकिन नहीं बुक हो पा रहा टिकट, तो करें ये काम
गर्मी की छुट्टियों का आगाज हो चुका है. चूंकि लंबे समय बाद छुट्टियों के वक्त कोरोना महामारी की रफ्तार सुस्त हुई है, तो बड़ी संख्या में लोग घूमने जा रहे है. ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है और कंफर्म टिकट मिलने के मौके भी कम हो गए है.
नई दिल्ली: गर्मी की छुट्टियों का आगाज हो चुका है. चूंकि लंबे समय बाद छुट्टियों के वक्त कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रफ्तार सुस्त हुई है, तो बड़ी संख्या में लोग घूमने जा रहे है. ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है और कंफर्म टिकट मिलने के मौके भी कम हो गए है. जिन लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पता उनके पास एकमात्र उपाय तत्काल टिकट बचता है. अधिकांश टिकट तत्काल के लिए बुकिंग आरंभ होने से कुछ ही मिनिटों में बुक हो जाते है. रेल यात्रियों को झटका! 50 रुपए तक बढ़ने जा रहा इन ट्रेनों का किराया, जानें किस श्रेणी में कितना महंगा होगा सफर
भारतीय रेल (Indian Railways) के स्वामित्व वाली इकाई आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) की अधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in से आप ऑनलाइन टिकट निकाल सकते है. यदि आप पूरे परिवार के साथ सफर करना चाहते है तो अपने आईआरसीटीसी (IRCTC) अकाउंट से आधार कार्ड (Aadhaar Card) को लिंक करवा लें, ऐसा करने पर आप हर महीने 12 टिकट बुक करा पाएंगे. आधार लिंक नहीं करने पर एक महीने में अधिकतम छह टिकट निकाले जा सकते है. जिस वजह से आपका परिवार के साथ घुमने जाने का सपना टूट सकता है.
आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार नंबर लिंक कराना बेहद आसान है. यह काम चंद मिनट में पूरा किया जा सकता है. इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट- irctc.co.in पर जाकर लॉग इन करना पड़ेगा. इसके बाद सबसे पहले आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में ‘My Profile’ विकल्प पर जाना पड़ेगा. फिर केवाईसी अपडेट करना होगा. यहां आपसे आधार कार्ड की जानकारियां मांगी जाएगी. इसके अलावा आपको एक सहयात्री का आधार नंबर ‘Master List’ विकल्प में जाकर अपडेट करना पड़ेगा. इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आप महीनेभर में 12 टिकट बुक कर पाएंगे. हालांकि आधार कार्ड को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य नहीं है.
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हर महीने 10 लाख से ज्यादा टिकटों की बुकिंग होती है. हर यात्री ट्रेन के रवाना होने वाले दिन से 120 दिन पहले रिजर्वेशन करा सकता हैं. तत्काल टिकट ट्रेन के प्रस्थान करने की तारीख से एक दिन पहले ऑनलाइन या रेलवे के आरक्षण केंद्र से बुक कराया जा सकता है रेलवे ने सभी एसी क्लास का तत्काल टिकट सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास यानि गैर-एसी क्लास का तत्काल टिकट सुबह 11 बजे से शुरू करने का नियम बनाया हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

