जरुरी जानकारी

RRB Railway Jobs: युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का बड़ा मौका, अपरेंटिस पदों पर निकली बंपर वेकेंसी

युवाओं के लिए सरकारी पाने का बड़ा मौका आया है. भारतीय रेलवे ने अपरेंटिस (Apprentice) के 2029 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है. योग्यता के अनुसार उम्मीदवार विभिन्न विभागों के लिए indianrailways.gov.in या rrcjaipur.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है.

RRB Railway Jobs: युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का बड़ा मौका, अपरेंटिस पदों पर निकली बंपर वेकेंसी
माल गाड़ी (Photo Credits: Wikimedia Commons)

Sarkari Naukri / Indian Railways RRB Recruitment 2019: युवाओं के लिए सरकारी पाने का बड़ा मौका आया है. भारतीय रेलवे ने अपरेंटिस (Apprentice) के 2029 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है. योग्यता के अनुसार उम्मीदवार विभिन्न विभागों के लिए indianrailways.gov.in या rrcjaipur.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है. आवेदन करने के  इच्छुक उम्मीदवारों को आईटीआई (ITI) पास होना अनिवार्य है.

उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) ने अजमेर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर आदि के विभिन्न ट्रेडों में 2029 एसीटी अपरेंटिस (ACT Apprentices) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. हालांकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियां 8 नवंबर से शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 दिसंबर 2019 (शाम 5 बजे तक) है. भारतीय रेलवें में दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए निकली वैकेंसी

उत्तर पश्चिमी भर्ती 2019 (North Western Recruitment 2019) के लिए उम्मीदवारों की उम्र 15 से 24 साल होनी चाहिए. उम्मीदवारों का चयन दसवीं और आईटीआई (ITI) में मिले मार्क्स के आधार पर किया जाएगा. साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये ऑनलाइन माध्यम से भरने होंगे. जबकि एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. अधिकारिक नोटीफिकेशन पढने और अप्लाई करने का तरीका जानने के लिए यहां क्लिक करें.

गौरतलब हो कि भारतीय रेलवे ने 2021 तक चार लाख से अधिक लोगों को नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है. मौजूदा समय में रेलवे में कर्मचारियों के मंजूर पद 15.06 लाख हैं, जिनमें 12.23 लाख नियमित कर्मचारी है. इसमें से 2.8 लाख पद खाली पड़े है. साथ ही आने वाले समय में रेलवे में करीब 99 हजार और पद खाली होंगे. साल 2018 से 1 लाख 51 हजार पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2019 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).