​​Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में पुरुषों और महिलाओं के लिए वैकेंसी, 6 अप्रैल है आवेदन की लास्ट डेट

भारतीय सेना में शामिल को लेकर देश की सेवा करने का सपना देखने वालों युवाओं के लिए एक शानदार मौका है. भारतीय सेना ने 180 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

भारतीय सेना (Photo Credits: ANI)

भारतीय सेना में शामिल को लेकर देश की सेवा करने का सपना देखने वालों युवाओं के लिए एक शानदार मौका है. भारतीय सेना ने 180 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत टेक्निकल ऑफिसर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, अविवाहित पुरुष, अविवाहित महिला और रक्षा कर्मियों की विधवा पत्नी इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकती हैं. Indian Railway Jobs: रेलवे ने इन पदों के लिए बदला रिक्रूटमेंट का नियम, जानें नई प्रक्रिया और पेपर पैटर्न. 

शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत टेक्निकल ऑफिसर (पुरुषों के लिए 59वें कोर्स और महिला उम्मीदवारों के लिए 30वें कोर्स) के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 मार्च 2022 से शुरू हो गया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के फाइनल ईयर में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. बशर्ते उन्हें सभी सेमेस्टर या वर्षों की मार्कशीट के साथ इंजीनियरिंग डिग्री परीक्षा पास करने का सर्टिफिकेट निर्धारित समय पर दिखाना होगा.

आयु सीमा

नोटिफिकेशन के अनुसार कम से कम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तक है. 1 अक्टूबर, 2022 से, उम्मीदवारों की आयु मानदंड 20 से 27 तक है. यानी उम्मीदवारों का जन्म 02 अक्टूबर 1995 और 01 अक्टूबर 2002 के बीच हुआ हो. रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है.

आवेदन की लास्ट डेट

आवेदन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2022 है.

उम्मीदवार 06 अप्रैल 2022 दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. महिला उम्मीदवारों के लिए एसएससी टेक्नीशियन की कुल 14 वैकेंसी हैं, जबकि पुरुषों के लिए एसएससी टेक्नीशियन की 175 वैकेंसी निकाली गई हैं. वहीं रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए 2 वैकेंसी हैं.

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं. होम पेज पर 'Officer Entry Apply/Login' और 'Registration' लिंक पर क्लिक करें. मांगी गई जरूरी डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें. ऑनलाइन आवेदन जमा करे. भविष्प्रिंय के लिए प्रिंट-आउट लेकर अपने पास रख लें.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड