How To Watch WI vs SA, 1st T20 Live Streaming In India: आज खेला जाएगा वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा. अब तक इस मैदान पर कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान 8 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं. इस पिच पर पहली इनिंग का औसत स्करो 128 रन रहा है. त्रिनिदाद की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही मदद मिलती है.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: Twitter)

West Indies Cricket Team vs South Africa National Cricket Team: टेस्ट सीरीज (Test Series) के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) का पहला मुकबला आज यानी 24 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद (Trinidad) के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम (Brian Lara Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से खेला जाएगा. वेस्टइंडीज की कमान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के हाथों में होगी. जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्कराम (Aiden Markram) करते नजर आएंगे. WI vs SA T20 Series 2024 Schedule: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाएगी रोमांचक टी20 सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

वेस्टइंडीज की टीम टी20 क्रिकेट में ज्यादा सफल मानी जाती है और आगामी सीरीज में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की भी पूरी कोशिश करेगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका की टीम भी सीरीज में वेस्टइंडीज को कड़ी टक्कर देना के इरादे से मैदान में उतरेगी. एडेन मार्कराम टी20 फॉरमेट में साउथ अफ्रीका के लिए 48 मैचों की 44 इनिंग में 33.54 की औसत से 1241 रन बना चुके हैं. इतना ही नहीं, एडेन मार्कराम के नाम 12 विकेट भी दर्ज हैं. टी20 फॉरमेट में कुल मिलाकर एडेन मार्कराम ने अब तक 3939 रन और 35 विकेट झटके हैं.

दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा. अब तक इस मैदान पर कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान 8 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं. इस पिच पर पहली इनिंग का औसत स्करो 128 रन रहा है. त्रिनिदाद की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही मदद मिलती है.

बता दें कि बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका पहली बार कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा. यही हाल वेस्टइंडीज का है, जो टी20 विश्व कप 2024 का सह-मेजबान होने के बावजूद सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थीं.

हेड टू हेड

अब तक दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम ने 12 मुकाबले जीते हैं. जबकि 11 मैच वेस्टइंडीज ने अपने नाम किए हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने अपने घर पर खेलते हुए साउथ अफ्रीका को 5 टी20 मुकाबलों में हराया है और 6 टी20 मैच में हार का सामना किया है.

कब-कहां और कैसे देखें सीधा प्रसारण

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण नहीं होगा, लेकिन फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर मैचों का सीधा प्रसारण किया जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

वेस्टइंडीज: जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), होप, रोस्टन चेज, पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, ओबेद मैककॉय, शमर जोसेफ और गुडाकेश मोती.

साउथ अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), मार्कराम (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, डोनोवन फरेरा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, ब्योर्न फोर्टुइन और ओटनील बार्टमैन.

Share Now

संबंधित खबरें

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\