जरुरी जानकारी

ड्रीम जॉब: रेलवें के बाद अब यहां निकली है बंपर भर्ती, सैलरी 21700- 69100 रुपये प्रतिमाह

अगर आपका ड्रीम देश की सेवा करना है तो आपके लिए वह सुनहरा मौका आ गया है. क्योकि इसके साथ ही आपको सरकारी नौकरी भी मिल रही है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने जीडी (जनरल ड्यूटी) कांस्टेबल के 54,953 पदों पर भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी किया है.

ड्रीम जॉब: रेलवें के बाद अब यहां निकली है बंपर भर्ती, सैलरी 21700- 69100 रुपये प्रतिमाह
54953 पदों पर भर्ती शुरू

मुंबई: अगर आपका ड्रीम देश की सेवा करना है तो आपके लिए वह सुनहरा मौका आ गया है. क्योकि इसके साथ ही आपको सरकारी नौकरी भी मिल रही है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने जीडी (जनरल ड्यूटी) कांस्टेबल के 54,953 पदों पर भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी किया है. पद, योग्यता, वेतनमान समेत सभी जरूरी जानकारियों के लिए यह खबर अंत तक पढ़े.

एसएससी द्वार जारी नोटीफिकेशन के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) में सभी भर्तीया होंगी. सभी पदों के लिए एक समान वेतनमान 21700- 69100 है.

ऐसे करें आवेदन-

-इस पद के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 20 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

-ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा

-उसके बाद पेज के टॉप में लिखे Apply लिंक पर क्लिक करें

-उसके बाद जीडी (जनरल ड्यूटी) कांस्टेबल पर क्लिक कर आधिकारिक सूचना को ध्यान से पढ़े

-ध्यानपूर्वक सभी आवश्यक और महत्वपूर्ण विवरण को भरे

-फिर अपने दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करें

-जिसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें

-ऑनलाइन आवेदन फार्म सबमिट करें

-सबकुछ होने के बाद आवेदन पत्र की प्रिंट आउट लेना नहीं भूले

क्या है योग्यता:

-उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होना जरुरी है

- इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना जरूरी है

- उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा (ऑनलाइन), फिजिकल टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा.

- सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर ऑनलाइन ही भरने पड़ेंगे. जबकि एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क अप्लाई कर सकते है.

आवेदन पत्र को सब्मिट करने से पहले भारी गई जानकारियों को सावधानी के साथ दोबारा जरुर पढ़ लें क्योकि सब्मिट करने के बाद आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट ssc.nic.in देखें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2018 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).