कानपुर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में चार गिरफ्तार
कानपुर (उत्तर प्रदेश), 15 जुलाई : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चकेरी पुलिस क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने और कार में उसका अपहरण करने की कोशिश करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. घटना गुरुवार शाम की है. पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने कार को रोका और आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटा. इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया.
नाबालिग लड़की के पिता के अनुसार, उसकी 16 वर्षीय बेटी एक स्थानीय कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रही है. पिता ने बताया, "वह जिम जाने के लिए घर से निकली थी. कार में सवार चार युवकों ने उसे जिम के पास रोका और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे. विरोध करने पर आरोपी ने उसे जबरन कार में बिठाया और वहां से भागने का प्रयास किया. शोर मचाने पर लोगों ने किसी तरह गाड़ी को रोका और घटना की सूचना पुलिस को दी." यह भी पढ़ें :UP के सोनभद्र में 2 पत्रकारों को मारी गोली
आरोपियों की पहचान आकाश द्विवेदी, अमन द्विवेदी, अनुभव तिवारी और पीयूष दीक्षित के रूप में हुई है. चकेरी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही पीड़िता के पिता की शिकायत पर छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट व अपहरण समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2022 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

