जरुरी जानकारी

ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त ध्यान रखें ये 5 बातें, नहीं होंगे फ्रॉड का शिकार; सुरक्षित रहेगी मेहनत की कमाई

अगर आप भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आपको यह तो पता होगा ही कि अब चोरियां भी ऑनलाइन माध्यम से होने लगी हैं. इसलिए आपका सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त ध्यान रखें ये 5 बातें, नहीं होंगे फ्रॉड का शिकार; सुरक्षित रहेगी मेहनत की कमाई
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PIxabay)

आज के इस डिजिटल युग में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पेमेंट करने के सबसे पसंदीदा ऑप्शन में से एक बन गया है. कैश रखने के बजाय, लोग अब गूगलपे (GPay), पेटीएम, फोनपे जैसे ऐप्स के माध्यम से पेमेंट करना पसंद करते हैं. ये काफी आसान भी है और चुटकियों में आप किसी भी शख्स को पेमेंट कर सकते हैं. बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं और इन यूजर्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. WhatsApp का नया फीचर! ग्रुप एडमिन अब डिलीट कर सकेंगे कोई भी मैसेज. 

अगर आप भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आपको यह तो पता होगा ही कि अब चोरियां भी ऑनलाइन माध्यम से होने लगी हैं. इसलिए आपका सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

आपको ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए सभी सेफ्टी टिप्स और ट्रिक के बारे में पता होना चाहिए ताकि आपका पैसा हमेशा सुरक्षित रहे.

यहां हम आपको ऐसी ही 5 टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं.

स्क्रीन लॉक

अपने फोन के लिए एक मजबूत स्क्रीन लॉक, पासवर्ड या पिन बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है. यह आपकी तमाम महत्वपूर्ण डिटेल्स को लीक होने से बचाएगा. इससे आपकी मेहनत की कमाई भी सुरक्षित रहेगी. कभी भी आसान स्क्रीन लॉक रखने की गलती न करें. आपको अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर आदि जैसे सरल पासवर्ड रखने से बचना चाहिए.

अनवेरिफाइड लिंक पर क्लिक न करें और फेक कॉल्स से बचें

आपको कई लिंक मैसेज के जरिए मिलते होंगे. लिंक के साथ कई तरह के दावे किए जाते हैं, इनपर ध्यान न दें. आपको ऐसे लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. आपको फर्जी कॉल से भी बचना चाहिए. कॉलर आपके बैंक या अन्य संगठन से कॉल करने का नाटक करता है और आपसे पिन, ओटीपी, डेबिट कार्ड नंबर जैसी डिटेल्स मांग सकता है. इस तरह की कॉल्स से बचें और किसी भी तरह की जानकारी शेयर न करें.

अपना पिन कभी शेयर न करें

आपको कभी भी अपना पिन किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. अपना पिन शेयर करने से आप धोखाधड़ी की चपेट में आ जाते हैं. आज के समय में बैंक के नाम का इस्तेमाल करके भी लोग पिन पूछते हैं. ऐसे धोखेबाज लोगों से बचें. क्योंकि पिन से कोई भी आपका फोन एक्सेस कर सकता है और राशि ट्रांसफर कर सकता है. अगर आपको लगता है कि आपका पिन लीक हो गया है, तो आपको इसे तुरंत बदल देना चाहिए.

मल्टीपल पेमेंट ऐप का उपयोग करने से बचें

आज के समय में कई पेमेंट ऐप हैं. बहुत सारे पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करने से बचें और केवल प्लेस्टोर या ऐप स्टोर से विश्वसनीय और वेरिफाइड पेमेंट ऐप इंस्टॉल करें.

UPI ऐप को नियमित रूप से अपडेट करते रहें

प्रत्येक एप्लिकेशन को अपडेट की आवश्यकता होती है. समय-समय पर एप्लिकेशन के अपडेट आते रहते हैं इससे आपको एप्लिकेशन का बेहतरीन वर्जन कमाल के फीचर्स और बेनिफिट्स के साथ इस्तेमाल करने का लाभ मिलता है. अपने यूपीआई पेमेंट ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करते रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).