EPFO Update: नवरात्रि पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, PF एकाउंट में आएगी ब्याज की रकम!
नवरात्रि (Navratri) पर नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है. PF अकाउंट होल्डर्स को इस नवरात्रि बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. दरअसल, त्योहारी सीजन में उम्मीद है कि सरकार प्रोविडेंट फंड (PF) खाते में ब्याज का पैसा डाल सकती है.
EPFO Update: नवरात्रि (Navratri) पर नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है. PF अकाउंट होल्डर्स को इस नवरात्रि बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. दरअसल, त्योहारी सीजन में उम्मीद है कि सरकार प्रोविडेंट फंड (PF) खाते में ब्याज का पैसा डाल सकती है. पीएफ अकाउंट होल्डर्स (PF Account Holders) को उनकी जमा राशि पर 8.1 फीसदी की दर से ब्याज (Interest) मिलेगा. PF Calculator: आपके पीएफ पर इतना मिलता है ब्याज, जानिए कैसे होती है Interest की कैलकुलेशन?
पीएफ अकाउंट होल्डर्स खाते में जमा पैसे पर मिलने वाले ब्याज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से ऐसी कोई इस मामले में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि पैसा कब तक आएगा, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सरकार इस नवरात्रि पर यह तोहफा दे सकती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बात की पूरी संभावना बनती दिख रही है कि सरकार नवरात्रि पर्व के दौरान देश के करोड़ों पीएफ खातों में ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है. वित्त वर्ष 2021-22 के लिए EPF पर 8.1 ब्याज दर से पैसा दिया जाएगा.
खाते में आएगी इतनी रकम
सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज दर पहले ही तय कर चुकी है. PF खाताधारकों को 8.1 ब्याज दर से पैसा दिया जाएगा. PF अकाउंट होल्डर्स के खाते में ब्याज की कितनी राशि आएगी, ये उसके खाते में जमा रकम पर निर्भर करेगा. जितनी रकम जमा होगी, उस पर 8.1 फीसदी की दर से ब्याज सरकार ट्रांसफर करेगी.
अगर आपके पीएफ अकाउंट में एक लाख रुपये जमा है, तो 8.1 फीसदी की दर से आपको 8,100 रुपये सालाना ब्याज के रूप में मिलेंगे. वहीं अगर आपके पीएफ खाते में जमा राशि 10 लाख रुपये है, तो आपको ब्याज के रूप में 81,000 रुपये मिलेंगे.
बता दें कि इससे पहले पीएफ जमा पर मिलने वाले ब्याज की दर 8.5 फीसदी थी. लेकिन इसमें बदलाव करते हुए इसे 8.1 फीसदी कर दिया गया था.
इन तरीकों से पता कर सकते हैं बैलेंस
SMS के जरिए: एसएमएस (SMS) के माध्यम से बैलेंस चेक करने के लिए 7738299899 पर 'EPFOHO UAN ENG (अगर हिंदी में जानकारी चाहते हैं तो ENG के स्थान पर HIN लिखें)' टाइप कर मैसेज भेज दें. आपको रिप्लाई में बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी.
EPFO वेबसाइट के जरिए:
ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाएं. 'Our Services' के ड्रॉपडाउन से 'फॉर एम्पलॉइज (For Employees)' को सेलेक्ट करें. इसके बाद मेंबर पासबुक (Member Passbook) पर क्लिक करें. अब यूएएन नंबर (UAN Number) और पासवर्ड (Password) की मदद से लॉगइन करें. अब पीएफ अकाउंट (PF Account) चुनें और उसे खोलते ही आपको बैलेंस दिख जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

