EPFO New Portal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के नए यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर ऐसे चेक करें पुराने और नए क्लेम, यहां जानें सर्विस हिस्ट्री एक्सेस करने का पूरा तरीका

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सेंट्रलाइज्ड आईटी प्रोजेक्ट के तहत नया 'EPFO 2.01' पोर्टल लाइव कर दिया है. इसके जरिए पीएफ खाताधारक अब आसानी से ऑनलाइन क्लेम ट्रैक करने के साथ अपनी पूरी नौकरी का इतिहास (सर्विस हिस्ट्री) देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

EPFO New Portal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने तकनीकी ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए नया यूनिफाइड मेंबर पोर्टल 'EPFO 2.01' लॉन्च कर दिया है. इस नए अपग्रेड के बाद देश के 34 करोड़ से अधिक पीएफ खाताधारकों के रिकॉर्ड को विकेंद्रीकृत (decentralised) व्यवस्था से हटाकर एक सुरक्षित और केंद्रीकृत (centralised) डेटाबेस में ट्रांसफर कर दिया गया है. डेटाबेस माइग्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब खाताधारकों और विभाग के कर्मचारियों के लिए सभी ऑनलाइन सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं.

ऑटोमैटिक क्लेम और पीएफ ट्रांसफर की सुविधा

नए EPFO 2.01 पोर्टल में कई अत्याधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं. अब यदि कोई सदस्य नौकरी बदलता है, तो आधार से लिंक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होने पर उसका पुराना पीएफ फंड नए खाते में अपने आप ट्रांसफर (Auto Transfer) हो जाएगा. इसके अलावा पोर्टल पर ऑटोमैटिक प्री-वैलिडेशन की सुविधा शुरू की गई है, जो क्लेम सबमिट करने से पहले ही किसी भी गलती या विसंगति को पकड़ लेगी. खाताधारक अब आवेदन करने से पहले विभिन्न श्रेणियों के तहत मिलने वाली पात्र राशि को भी देख सकेंगे.  यह भी पढ़े:  EPFO ने PF ट्रांसफर प्रक्रिया बनाई आसान, नौकरी बदलने पर अब नहीं लगेगी Employer की मंजूरी

पुराने और नए क्लेम की स्थिति ऐसे जांचें

पोर्टल पर अपने पुराने और वर्तमान क्लेम की लाइव स्टेटस देखने की प्रक्रिया बेहद सरल है. इसके लिए खाताधारकों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

यदि सिस्टम द्वारा क्लेम प्रोसेसिंग के दौरान कोई सवाल या आपत्ति उठाई जाती है, तो उसकी जानकारी भी सीधे इस पोर्टल या एसएमएस (SMS) के माध्यम से सदस्य को मिल जाएगी.

सर्विस हिस्ट्री कैसे देखें और डाउनलोड करें

नए पोर्टल पर 'सर्विस हिस्ट्री' (Service History) नाम का एक विशेष फीचर शामिल किया गया है. इसकी मदद से सदस्य अपने UAN से जुड़ी सभी पुरानी और वर्तमान कंपनियों में नौकरी की अवधि का पूरा विवरण एक ही जगह देख सकते हैं.

इसे एक्सेस करने के लिए सदस्यों को अपने UAN और पासवर्ड से लॉग इन करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी (OTP) से वेरिफिकेशन करना होगा. सफल लॉगिन के बाद 'Service History' सेक्शन में जाकर रोजगार के सभी डिजिटल रिकॉर्ड देखे और डाउनलोड किए जा सकते हैं.

पीएफ खाताधारकों के लिए क्यों जरूरी है यह बदलाव?

नौकरी का पूरा विवरण एक ही जगह उपलब्ध होने से सदस्यों के लिए अपनी नौकरी के इतिहास को सत्यापित करना बेहद आसान हो गया है. इससे पीएफ निकासी या पेंशन के दावे दाखिल करने से पहले किसी भी छूटी हुई अवधि या गलत विवरण को आसानी से पकड़ा और सुधारा जा सकता है. यह दस्तावेज नए नियोक्ता के साथ ऑनबोर्डिंग, पेंशन पात्रता की जांच और क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Share Now