दिल्ली में आज बारिश होने और धूल भरी आंधी आने की संभावना
शहर के कुछ हिस्सों में तापमान 44.6 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसमविज्ञनियों ने आंशिक रूप से बादल छाये रहने और बारिश होने, गरज के साथ छीटें पड़ने या धूल भरी आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जिससे चिलचिलाती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली. साथ ही मौसमविज्ञानियों ने दिन में बारिश होने, गरज के साथ छींटे पड़ने या धूल भरी आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है. शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है. शहर में पिछले कुछ हफ्तों से जबर्दस्त गर्मी पड़ रही है और बुधवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
शहर के कुछ हिस्सों में तापमान 44.6 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसमविज्ञनियों ने आंशिक रूप से बादल छाये रहने और बारिश होने, गरज के साथ छीटें पड़ने या धूल भरी आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है. सुबह आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गयी.
बता दें कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंत्रालय के अधिकारियों को देश में मानसून की प्रगति और सूखे की स्थिति पर करीबी निगाह रखने को कहा. तोमर ने किसानों के साथ सम्पर्क बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय स्तर की संस्थाओं को मजबूत और राज्य सरकारों के साथ और अधिक समन्वय बनाने की जरूरत पर बल दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

