Delhi Metro Holi Schedule: दिल्लीवासी कृपया ध्यान दें! होली पर दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो सेवाएं

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने होली के त्योहार को लेकर एक बयान जारी किया है. बयान के अनुसार, 25 मार्च, 2024 को होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक सेवाएं बंद रहेंगी. इसमें रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल हैं.

डीएमआरसी ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे के बाद दिल्ली मेट्रो की सेवाएं धीरे-धीरे शुरू होंगी और शाम 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर सामान्य सेवाएं बहाल हो जाएंगी. डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे होली के दिन यात्रा करते समय इस बदलाव को ध्यान में रखें और अपनी यात्रा की योजना बनाएं.