जरुरी जानकारी

Bank Holidays in October 2022: आज से लगातार 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, अक्टूबर महीने में 21 दिन छुट्टी; यहां चेक करें पूरी हॉलिडे लिस्ट

देश में फेस्टिव सीजन (Festive Season) की शुरुआत हो गई है. अक्टूबर के महीने में दशहरा, दीपावली, भाईदूज जैसे कई बड़े त्योहार हैं. कई त्योहारों के चलते अक्टूबर महीने में बैंकों में छुट्टियों (Bank Holidays in October 2022) की भरमार रहेगी.

Bank Holidays in October 2022: आज से लगातार 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, अक्टूबर महीने में 21 दिन छुट्टी; यहां चेक करें पूरी हॉलिडे लिस्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

Bank Holidays in October 2022:  देश में फेस्टिव सीजन (Festive Season) की शुरुआत हो गई है. अक्टूबर के महीने में दशहरा, दीपावली, भाईदूज जैसे कई बड़े त्योहार हैं. कई त्योहारों के चलते अक्टूबर महीने में बैंकों में छुट्टियों (Bank Holidays in October 2022) की भरमार रहेगी. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है और आप इसे आने वाले दिनों में  पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें. RBI Tokenization: 1 अक्टूबर से बदल रहा है ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, अपने क्रेडिट-डेबिट कार्ड को टोकन बनाना जरूरी; जानें कंप्लीट प्रोसेस.

अक्टूबर महीने की शुरुआत लगातार 9 दिन के बैंक हॉलिडे के साथ हो रही है. अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बैंकों में काम-काज नहीं होगा. ऐसे में घर से बैंक के लिए निकलने से पहले एक बार हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें.

बैंक हॉलिडे लिस्ट अक्टूबर 2022 

  • 1 अक्टूबर - अर्धवार्षिक क्लोजिंग - सिक्किम
  • 2 अक्टूबर - गांधी जयंती - सभी जगह
  • 3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा/महा अष्टमी- सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल और मणिपुर
  • 4 अक्टूबर - दुर्गा पूजा - कर्नाटक, उड़ीसा, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, केरल, बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, असम, बिहार और मेघालय
  • 5 अक्टूबर - दुर्गा पूजा/दशमी/ दशहरा - मणिपुर को छोड़कर देशभर में बैंक बंद
  • 6 अक्टूबर - दुर्गा पूजा - गंगटोक
  • 7 अक्टूबर - दुर्गा पूजा - गंगटोक
  • 8 अक्टूबर - दूसरा शनिवार - सभी जगह
  • 9 अक्टूबर - रविवार - सभी जगह
  • 13 अक्टूबर - करवा चौथ- शिमला
  • 14 अक्टूबर - ईद-ए-मिलाद-उन-नबी - जम्मू और श्रीनगर
  • 16 अक्टूबर - रविवार - सभी जगह
  • 18 अक्टूबर - कटि बिहू - असम
  • 22 अक्टूबर - चौथा शनिवार - सभी जगह
  • 23 अक्टूबर - रविवार - सभी जगह
  • 24 अक्टूबर - काली पूजा/नरक चतुर्दशी/दिवाली/लक्ष्मी पूजा - गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल छोड़ सभी जगह
  • 25 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा - गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर
  • 26 अक्टूबर - भाई दूज/विक्रम संवत नववर्ष - अहमदाबाद, बेंगलुरू, देहरादून, गंगटोक, बेलापुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिलांग और शिमला
  • 27 अक्टूबर - भाई दूज - लखनऊ, कानपुर, इंफाल और गंगटोक
  • 30 अक्टूबर - रविवार - सभी जगह
  • 31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती - रांची, पटना और अहमदाबाद

बता दें, बैंक में छुट्टियां रिजर्व बैंक के द्वारा जारी आदेश के अनुसार रहती हैं. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर निर्भर करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).