Punjab Rains: पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात, मदद के लिए सेना बुलानी पड़ी- Video

लगातार तीसरे दिन जारी बारिश और नदियों में भारी जल प्रवाह के कारण पंजाब के रोपड़ और पटियाला जिलों में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है। इस बीच राहत एवं बचाव कार्य तथा नदियों और नहरों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए सोमवार को

Rains | ANI

चंडीगढ़, 10 जुलाई: लगातार तीसरे दिन जारी बारिश और नदियों में भारी जल प्रवाह के कारण पंजाब के रोपड़ और पटियाला जिलों में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है इस बीच राहत एवं बचाव कार्य तथा नदियों और नहरों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए सोमवार को सेना को तैनात किया गया. यह भी पढ़े: Chandigarh Rain Video: पंजाब के चंडीगढ़ में रविवार को एक दिन में सबसे अधिक बारिश, 23 साल का रिकॉर्ड टूटा

सेना के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "पटियाला और रोपड़ के उपायुक्तों से नदी और नहर में आई दरारों के मद्देनजर सहायता के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ हैदो कॉलम के साथ स्थिति का आकलन करने के लिए रैकी टीमें रवाना हो गई हैं प्रवक्ता ने बताया कि दरार को बंद करने और बचाव कार्य में ये उपायुक्‍तों की मदद करेंगे.

Video:

रोपड़ में स्थिति का आकलन करने के लिए एक दल भेजा गया है, जहां एक बार फिर नहर में दरार आ गई है, जिससे गांव जलमग्न हो गए हैं। स्थिति के मूल्यांकन के आधार पर कॉलम आगे बढ़ेगा प्रवक्ता ने कहा कि पटियाला जिले के राजपुरा कस्बे में एक वृद्धाश्रम से लोगों को निकालना शुरू कर दिया गया है और राजपुरा की ओर दरार को रोकने के लिए तटबंध को मजबूत किया जा रहा है.

इसके अलावा सेना चितकारा विश्वविद्यालय से बाढ़ का पानी हटा रही है जहां लगभग 2,000 छात्र फंसे हुए थे प्रवक्ता ने कहा, "कुल 910 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया और बाकी को भी जल्द ही निकाल लिया जाएगा इसके अलावा फिरोजपुर जिले मे जीरा के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट से प्राप्त मांग के आधार पर, जीओसी 7 इन्फैंट्री डिवीजन ने अराजी सबरन गांव के पास सतलुज नदी में फंसे 25-30 लोगों को बचाया

रविवार से निकासी अभियान की निगरानी कर रही पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी ने लोगों से उनसे या हेल्पलाइन नंबर 0175-2311321 पर संपर्क करने का अनुरोध किया है उन्होंने आईएएनएस से कहा, "घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और टीमें बड़ी नदी पर काम कर रही हैं और इसमें कोई दरार नहीं है पूर्व विदेश राज्‍य मंत्री और वर्तमान में पटियाला से सांसद परनीत कौर ने रविवार को पटियाला के बारिश प्रभावित इलाकों का जायजा लिया

उन्‍होंने संजय कॉलोनी और घलोरी गेट समेत पटियाला की बड़ी नदी से सटे इलाकों का दौरा किया शहर में बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद पटियाला सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह देखकर दु:ख हो रहा है कि पिछले दो-तीन दिन में लगातार बारिश ने देश भर में तबाही मचाई है पटियाला में भी शहर के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हैं और कई स्थानों पर जलभराव का सामना करना पड़ रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Swati Rajput Pregnancy News: टीवी एक्ट्रेस स्वाति राजपूत के घर गूंजने वाली है किलकारी, पति संग साझा की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी; बेबी बंप की तस्वीरें भी शेयर कीं

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट