सिर्फ 500 रुपये में अगर करना है हवाई सफर, यहां करें बुकिंग, जानें कौनसी एयरलाइन दे रही है ये ऑफर
एयर एशिया इंडिया के इस ऑफर के तहत सफर करने वाला पैसेंजर 21 डेस्टिनेशन का पैसेंजर वन-वे ट्रैवल के लिए टिकट बुक कर सकते हैं
नई दिल्ली. हवाई जहाज से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी. अब हवाई यात्रा करना कैब और ट्रेन के मुकाबले भी काफी सस्ता हो गया है. अगर आपको हवाई यात्रा करना है तो टिकट आप महज 500 रुपये में सफर कर सकते हैं. अगर कहें एयरलाइन इंडस्ट्री में यह सबसे सस्ता टिकट है तो गलत नहीं होगा. इस बेहतरीन ऑफर की घोषणा एयर एशिया इंडिया ने किया है.
समाचार न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक कंपनी ने रविवार कहा कि इसकी शुरुवात सोमवार से हो जाएगी. एयर एशिया इंडिया के इस ऑफर के तहत सफर करने वाला पैसेंजर 21 डेस्टिनेशन का पैसेंजर वन-वे ट्रैवल के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. बता दें कि इस दौरान पैसेंजर 500 रूपये कम से कम और 1500 रुपये में टिकट बुक कर पाएंगे.
खबर के मुताबिक यह ऑफर एयर एशिया इंडिया की सभी फ्लाइट्स पर लागू होगा. जो भी पैसेंजर इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं उन्हें 17 सितंबर से 23 सितंबर के भीतर टिकट बुक करना होगा. इस बुकिंग के बाद पैसेंजर इसका लाभ 17 सितंबर से 30 नवंबर, 2019 के बीच उठा सकते हैं.
पैसंजर इस ऑफर के तहत इंदौर, कोलकाता, कोच्चि, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पुणे, रांची, श्रीनगर, सूरत और विशाखापट्नम, अमृतसर, बागडोगरा, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, का सफर कर सकते हैं. फिलहाल बता दें कि इस खबर के लिखे जाने तक एयरलाइन की वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं जारी किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2018 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

