Big Ticket Abu Dhabi Lottery Result: अबू धाबी बिग टिकट लॉटरी के परिणाम आज, जानें पुरस्कार राशि, लाइव ड्रा, विजेताओं की लिस्ट से जुड़ी जानकारी
बिग टिकट अबू धाबी द ग्रैंड प्राइज 25 मिलियन सीरीज 245 लॉटरी के परिणाम आज यानी गुरुवार, 03 नवंबर, 2022 को शाम 7.30 बजे घोषित किए जाएंगे यानी अबू धाबी बिग टिकट लॉटरी के परिणाम भारतीय समयानुसार रात 9 बजे आएंगे.
- Read in
- English
Abu Dhabi Big Ticket The Grand Prize 25 Million Series 245 Lottery Result: बिग टिकट अबू धाबी द ग्रैंड प्राइज 25 मिलियन सीरीज 245 लॉटरी (Big Ticket Abu Dhabi The Grand Prize 25 Million Series 245 Lottery) के परिणाम आज यानी गुरुवार, 03 नवंबर, 2022 को शाम 7.30 बजे घोषित किए जाएंगे यानी अबू धाबी बिग टिकट लॉटरी के परिणाम (Lottery Result) भारतीय समयानुसार रात 9 बजे आएंगे. ऐसे में अगर आप बिग टिकट अबू धाबी द ग्रैंड प्राइज 25 मिलियन सीरीज 245 लॉटरी 2022 के रिजल्ट की तारीख (Result Date), लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) और विजेताओं की लिस्ट (Winners List) से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं.
एक बिग टिकट अबू धाबी द ग्रैंड प्राइज 25 मिलियन सीरीज 245 लॉटरी की कीमत एईडी 500 है. ऐसे में अगर कोई एक साथ दो टिकट खरीदता है तो वह दो पर एक मुफ्त टिकट पाने का लाभ उठा सकता है. ड्रा के परिणाम रात 9 बजे से www.bigticket.ae पर लाइव-स्ट्रीम किए जाएंगे.
बिग टिकट अबू धाबी द ग्रैंड प्राइज 25 मिलियन सीरीज 245 लॉटरी पुरस्कार के भाग्यशाली विनर को 25 मिलियन की गारंटीड भव्य पुरस्कार राशि दी जाएगी. प्रत्येक मासिक ड्रॉ की तरह एईडी 1 मिलियन की दूसरी पुरस्कार राशि की भी घोषणा की जाएगी. तीसरी पुरस्कार राशि एईडी 100,000 की होगी, जबकि एईडी 50,000 की चौथी पुरस्कार राशि की भी घोषणा की जाएगी. यह भी पढ़ें: Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2022 Result: पहला ईनाम 2.5 करोड़ रुपये! जानें अन्य जानिए पुरस्कार राशि; यहां मिलेगी पूरी डिटेल्स
नवंबर में गारंटीड नकद पुरस्कारों के अलावा ग्राहक ड्रीम कार टिकट भी खरीद सकते हैं और 3 नवंबर यानी आज ही एक शानदार बीएमडब्ल्यू जीतने का मौका पा सकते हैं. एक ड्रीम कार टिकट की कीमत एईडी 150 है और नकद पुरस्कार की तरह जो कोई भी दो टिकट खरीदेगा उसे एक मुफ्त मिलेगा.
गौरतलब है कि कैश ड्रा के लिए बेचे जा सकने वाले टिकटों की संख्या की कोई कमी नहीं है, लेकिन विशेष ड्रॉ के लिए टिकट जैसे- ड्रीम कार ड्रॉ सीमित हैं. उपलब्ध टिकटों की संख्या की घोषणा तब की जाती है जब वे बिक्री के लिए जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2022 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

