Aadhaar केंद्र में नहीं, बल्कि खुद ऑनलाइन करेक्ट करें अपने आधार कार्ड में पता, वीडियो में देखें पूरा प्रोसेस
आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक प्रमुख पहचान पत्र होने के साथ ही महत्वपूर्ण सरकारी डॉक्यूमेंट भी है. इसमें आधार धारक की पूरी जानकारी होती है. आज लगभग हर जरुरी काम में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. बैंक खाता खुलवाने से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न भरने तक हर स्थान पर आधार की आवश्यकता होती है. यहाँ तक शैक्षणिक संस्थानों में भी आधार कार्ड काफी सहूलियत देता है.
Update Aadhaar Address Online: आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक प्रमुख पहचान पत्र होने के साथ ही महत्वपूर्ण सरकारी डॉक्यूमेंट भी है. इसमें आधार धारक की पूरी जानकारी होती है. आज लगभग हर जरुरी काम में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. बैंक खाता खुलवाने से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न भरने तक हर स्थान पर आधार की आवश्यकता होती है. यहाँ तक शैक्षणिक संस्थानों में भी आधार कार्ड काफी सहूलियत देता है. यही वजह है कि हर व्यक्ति का आधार कार्ड सही जानकारियों के साथ अपडेट होना चाहिए. बिना डॉक्यूमेंट जमा किए घर बैठे मिनटों में बनवाएं PAN, फॉलो करें ये प्रोसेस
आधार भारत के निवासी को यूआईडीएआई द्वारा मुफ्त में जारी की गई 12 अंकों की वैधीकरण पहचान संख्या है. हर आधार नंबर बॉयोमैट्रिक डेटा पर आधारित होता है और एक व्यक्ति केवल एक बार आधार कार्ड बनवा सकता है. ऐसा देखा गया है कि कई लोगों के पते अब बदल चुके है, लेकिन समय की कमी और जानकारी नहीं होने के कारण एड्रेस अपडेट नहीं करवाया है. अब ऐसे लोग अपने आधार कार्ड में पता ऑनलाइन अपडेट कर सकते है.
घर बैठे आधार कार्ड में पता करवाएं सही, वीडियो में देखें स्टेप्स-
एड्रेस सही करवाने की प्रक्रिया:
- सबसे पहले ssup.uidai.gov.in/ssup/login.html पर जाएं.
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा. जहां पर आपको पूछी गई जानकरियों को सावधानीपूर्वक भरना है. यहां आपको अपना आधार नंबर और दिया हुआ कैप्चा कोड भरना पड़ेगा.
- सबमिट करने पर ओटीपी (वन टाईम पासवर्ड) आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. इसे फिर अगले बॉक्स में भरे और लॉग इन करें.
- लॉग इन करते ही आपको आधार अपडेट पोर्टल पर रीडायरेक्ट किया जाएगा जहां पर आप एड्रेस करेक्शन सेक्शन को चुन सकते है. फिर एड्रेस अपडेट करके 'सबमिट' पर क्लिक करें.
- फ़ॉर्म सबमिट होने के बाद, एक यूआरएन (अपडेट अनुरोध संख्या) नंबर मिलेगा. जिससे आप अपने आधार कार्ड के अपडेट होने संबधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते है.
- आखिर में आपको सभी दस्तावेजों को स्कैन करने अपलोड करना पड़ेगा. जिसके बेसिक पर आपके आधार में दिए गए एड्रेस बदला जाएगा. मान्य दस्तावेजों की सूची देखने के लिए यहाँ क्लीक करें.
- भविष्य में अपना अपडेट ट्रैक करने के लिए अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) को ध्यान से कहीं लिख लें. साथ ही आप अपनी Acknowledgement कॉपी को डाउनलोड व प्रिंट भी कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

