8th Pay Commission ने कंसल्टेंट भर्ती के नियमों में किया बदलाव, जानें योग्यता, रिक्तियां, सैलरी और आवेदन की अंतिम डेट

8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) ने संविदा के आधार पर कंसील्टेंट पदों की भर्ती नियमावली और पात्रता शर्तों में संशोधन किया है. युवा पेशेवरों के लिए अवसर बढ़ाते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.

8th Pay Commission:  8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) ने अनुबंध (Contractual) के आधार पर भरे जाने वाले 23 कंसलटेंट पदों के लिए भर्ती नियमों और पात्रता मानदंडों में संशोधन किया है. आयोग द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के तहत युवा पेशेवरों (Young Professionals) के लिए अवसरों का दायरा बढ़ाया गया है, जबकि वरिष्ठ कंसलटेंट के पदों में कटौती की गई है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आयोग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.

आयोग द्वारा 11 अगस्त को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, यह बदलाव केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्ते और पेंशन से जुड़े अध्ययनों को गति देने के उद्देश्य से किया गया है.  यह भी पढ़े: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग ने अगस्त और सितंबर के बैठकों का शेड्यूल जारी किया; जानें आपके शहर में कब होगी बैठक

पदों का नया विवरण और आयु सीमा

संशोधित नियमावली के तहत कुल 23 पदों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

  1. सीनियर कंसलटेंट (Senior Consultant): 2 पद (पहले 5 पद थे). अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष और न्यूनतम 10 वर्षों का संबंधित अनुभव अनिवार्य है.

  2. कंसलटेंट (Consultant): 5 पद. अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और न्यूनतम 6 वर्षों का प्रासंगिक अनुभव आवश्यक है.

  3. यंग प्रोफेशनल (Young Professional): 16 पद (पहले 10 पद थे). अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष रखी गई है. इस श्रेणी में आवश्यक अनुभव की शर्त को भी 4 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष कर दिया गया है.

शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तें

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

वेतन और मानदेय ढांचा

कंसलटेंट को उनके पद और कार्य की प्रकृति (फुल-टाइम या पार्ट-टाइम) के आधार पर मासिक मानदेय दिया जाएगा:

पद श्रेणी फुल-टाइम (मासिक) पार्ट-टाइम (12 दिन/माह) पार्ट-टाइम (6 दिन/माह)
सीनियर कंसलटेंट ₹1,80,000 ₹90,000 ₹45,000
कंसलटेंट ₹1,20,000 ₹60,000 ₹30,000
यंग प्रोफेशनल ₹90,000 ₹45,000 ₹22,500

नियुक्ति की अवधि 1 वर्ष या आयोग के कार्यकाल (जो भी पहले हो) के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है.

आवेदन कैसे करें?

कंसलटेंट की मुख्य जिम्मेदारियां

चयनित कंसलटेंट आयोग को वेतन संरचना, भत्तों, पेंशन और वित्तीय प्रभावों के विश्लेषण में सहायता करेंगे. इसके अलावा, वे विभिन्न मंत्रालयों से डेटा एकत्र करने, बोनस व ग्रेच्युटी तंत्र की समीक्षा करने और कानूनी व सांख्यिकीय रिपोर्ट तैयार करने का कार्य करेंगे.

यह भर्ती आयोग के प्रशासनिक अध्ययन के लिए है और इसका फिटमेंट फैक्टर या वेतन वृद्धि के अंतिम फैसले से सीधा संबंध नहीं है.

Share Now