7th Pay Commission: क्या बजट 2023 के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का 18 महीने का DA एरियर मिलेगा? ये है लेटेस्ट अपडेट

18 महीने के पेंडिंग डीए बकाया का इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को केंद्रीय बजट 2023 के बाद एक अच्छी खबर मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 7वें वेतन आयोग के आधार पर महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के अलावा सरकार लंबित डीए बकाया के बारे में फिर से सोच रही है.

Representational Image (Pixabay)

7th Pay Commission: 18 महीने के पेंडिंग डीए बकाया का इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को केंद्रीय बजट 2023 के बाद एक अच्छी खबर मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 7वें वेतन आयोग के आधार पर महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के अलावा सरकार लंबित डीए बकाया के बारे में फिर से सोच रही है. केंद्र की मोदी सरकार 1 फरवरी, 2023 को अपना बजट पेश करेगी. उम्मीद है कि केंद्रीय बजट 2023 के बाद डीए बकाया पर भी कुछ फैसला लिया जा सकता है. 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को लग सकता है झटका! HBA पर ब्याज दरें बढ़ा सकती है सरकार.

COVID-19 महामारी के कारण, 1 जनवरी, 2022 तक 1 जुलाई, 2020 और 1 जनवरी, 2021 तक डीए बकाया की तीन किस्तों को रोक दिया गया था. जुलाई 2021 में सरकार ने महंगाई भत्ता बहाल कर दिया. हालांकि, कर्मचारियों को पिछले 18 महीनों से भुगतान न किए गए तीन बकाया किस्तों को नहीं दिया गया.

1 जुलाई 2021 से केंद्र ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की. जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया. वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी की महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है.

अगर सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों की बात मान ले तो जल्द ही उनके खाते में एक साथ 2.18 लाख रुपए आ सकते हैं. केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से जनवरी 2020 से जून 2021 तक के रुके हुए डीए देने की मांग कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में देरी से लेवल-7 कर्मचारियों को ₹3.32 लाख तक का नुकसान! HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर पड़ सकता है बड़ा असर

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड