जरुरी जानकारी

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगी DA बढ़ोतरी की खुशखबरी? यहां जानें क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA) की दर आमतौर पर हर साल दो बार बढ़ाई जाती है. केंद्र ने अब तक सिर्फ एक बार DA की दर में बढ़ोतरी की है. इसलिए, केंद्र सरकार के कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के तहत डीए दर में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं.

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगी DA बढ़ोतरी की खुशखबरी? यहां जानें क्या कहती हैं रिपोर्ट्स
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA) की दर आमतौर पर हर साल दो बार बढ़ाई जाती है. केंद्र ने अब तक सिर्फ एक बार DA की दर में बढ़ोतरी की है. इसलिए, केंद्र सरकार के कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के तहत डीए दर में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है. 3 प्रतिशत की वृद्धि के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 31 फीसदी DA के रूप में मिलेगा. 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मासिक वेतन में हो सकती है 6,750 रुपये तक की बढ़ोतरी.

7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वर्तमान में उनके मूल वेतन का 28 प्रतिशत डीए के रूप में मिलता है. कई रिपोर्टों में कहा गया है कि डीए दर में 3 प्रतिशत की और बढ़ोतरी हो सकती है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र इस महीने डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है, हालांकि अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है.

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट में हाल ही में कहा गया था कि दिवाली से पहले डीए की दर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है. नवंबर के पहले सप्ताह में दिवाली है. ऐसे में अनुमान है कि नवंबर की शुरुआत में इसकी घोषणा की जा सकती है.

रिपोर्ट में कहा गया है, महंगाई भत्ता 31.18 फीसदी होगा, लेकिन डीए की गणना राउंड फिगर में की जाती है. इसलिए डीए की दर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है. सरकार ने इन खबरों का न तो खंडन किया है और न ही पुष्टि की है. यदि डीए की दर में 3 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है तो 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 31 प्रतिशत डीए के रूप में मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).