7th Pay Commission: 2 दिन में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार इस मांग पर लगा सकती है मुहर
अगले दो दिनों में सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के अनुरूप सरकारी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन यानि बेसिक सैलरी (Basic Salary) में बढ़ोतरी को लेकर फैसला ले लिया जाएगा॰
नई दिल्ली: मोदी सरकार नए साल के आगाज से पहले अपने लाखों कर्मचारियों (Government Employees) को बड़ी सौगात दे सकती है. बताया जा रहा है कि अगले दो दिनों में सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के अनुरूप सरकारी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन यानि बेसिक सैलरी (Basic Salary) में बढ़ोतरी को लेकर फैसला ले लिया जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट कि आगामी बैठक में सरकारी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में आठ हजार कि बढ़ोतरी पर फैसला हो सकता है. मौजूदा समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन के तौर पर 18,000 रुपए दिये जाते है, जो की बढ़कर 26,000 रुपए हो जाएगा. इन केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का नहीं मिलेगा फायदा, मोदी सरकार जल्द कर सकती हैं ऐलान
हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द वित्त मंत्रालय ऐलान कर सकता है. बता दें की केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से सातवें वेतन आयोग के अनुसार अपने न्यूनतम वेतन को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
इससे पहले, मोदी सरकार की तरफ से कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया. इसके तहत कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता (डीए) बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दिया गया. जिससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों एवं 65 लाख पेंशनधारियों को फायदा हुआ. जबकि सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2019 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

