7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को न्यू ईयर पर मिल सकता है ये बड़ा तोहफा, सैलरी में होगा बंपर इजाफा
बस कुछ ही दिनों में नए साल का आगाज होने जा रहा है. इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को खास न्यू ईयर गिफ्ट देने की तैयारी में है.
7th Pay Commission News: बस कुछ ही दिनों में नए साल का आगाज होने जा रहा है. इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार लाखों केंद्रीय कर्मचारियों (Government Employees) को खास न्यू ईयर गिफ्ट देने की तैयारी में है. केंद्र सरकार का यह कदम सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के अनुरूप होगा. हालांकि यहां हम न्यूनतम वेतन (Basic Salary) में बढ़ोतरी की बात नहीं कर रहे है.
मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को साल खत्म होने से पहले बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. दरअसल विभिन्न कर्मचारी संघ उम्मीद जाता रहे हैं कि केंद्र जल्द ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में इजाफा करने वाली है. हालांकि इस बात की अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हो सकी है. लेकिन माना जा रहा है कि डीए में कम से कम चार फीसदी तक की बढ़ोत्तरी का तोहफा मिल सकता है. जिसके तहत कर्मचारियों की प्रति महीनें सैलरी दस हजार रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है.
गौर हो कि इसी साल अक्टूबर महीनें में महंगाई से राहत के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के मूल वेतन/पेंशन के 12 प्रतिशत की दर में 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी. यह बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2019 से लागू हुआ. अधिकारिक बयान के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 (जुलाई 2019 से फरवरी 2020 तक 8 महीने की अवधि के लिए) में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के कारण सरकारी खजाने पर क्रमश: 15909.35 करोड़ रूपये और 10606.20 करोड़ रूपये का बोझ होगा. इससे केंद्र सरकार के लगभग 49.93 लाख कर्मचारी और 65.26 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे.
महंगाई भत्ते में इस वृद्धि के कारण प्रतिवर्ष 8590.20 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष और मौजूदा वित्त वर्ष 2019-20 (जुलाई 2019 से फरवरी 2020 तक 8 माह के लिए) में 5726.80 करोड़ रूपये का अतिरिक्त बोझ पड़ने का अनुमान है. बता दें कि सरकार हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई यानि एक वर्ष में दो बार डीए में संशोधन करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2019 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

