जरुरी जानकारी

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों लिए जरुरी खबर, 1 जुलाई से नहीं मिलेगा यह फायदा

देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया है. इस बीच सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जुलाई से यात्रा भत्ते (टीए) में बढ़ोतरी का फायदा नहीं मिल सकेगा.

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों लिए जरुरी खबर, 1 जुलाई से नहीं मिलेगा यह फायदा
रुपया (Photo Credits: PTI)

7th CPC Latest News: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया है. इस बीच सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जुलाई से यात्रा भत्ते (टीए) में बढ़ोतरी का फायदा नहीं मिल सकेगा. दरअसल कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) 25 प्रतिशत या उससे अधिक नहीं हुआ है, जो कि 7वें वेतन आयोग के अनुसार टीए (Travel Allowances) में नई बढ़ोतरी के लिए आवश्यक था. चूंकि केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि उसके कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जुलाई से महंगाई भत्ते का पूरा लाभ मिलेगा, ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि टीए में भी बढ़ोतरी होगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीए में बढ़ोतरी जुलाई 2021 से 7 वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स में लागू नहीं होगी क्योंकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का मौजूदा डीए केवल 17 प्रतिशत है. 7th Pay Commission: नाइट ड्यूटी करने वाले इन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों की डीए (Dearness Allowance) और पेंशनरों की डीआर (Dearness Relief) की 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 की अतिरिक्त किस्तें कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न आर्थिक हालात को देखते हुए फ्रीज कर दी थी. हालांकि, पिछले महीने ही केंद्र सरकार ने उन्हें बहाल करने की घोषणा की. वर्तमान में, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 17 प्रतिशत का डीए मिलता है.

केंद्र सरकार ने पिछले साल डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिससे भत्ते की दर 21 प्रतिशत हो गई. लेकिन कोविड-19 से उपजे संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने जून 2021 तक सभी का महंगाई भत्ता फ्रीज करने का निर्णय लिया. अतिरिक्त डीए और डीआर की किस्तों पर रोक से कोरोनो वायरस संकट से लड़ने के लिए केंद्र सरकार के पास 37,000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2021 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).